Lok Sabha Election: आगरा सीट पर बीजेपी ने झोंकी ताकत, एसपी सिंह बघेल को खुद पर भरोसा
लोकसभा चुनाव में तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री कुर्सी पर बैठाने के लिए बीजेपी का चुनाव प्रचार अभियान जोरों पर है। तीसरे चरण का चुनाव नजदीक है। ऐसे में बीजेपी ने अपने चुनावी अभियान में पूरी ताकत झोंक दी है। आगरा सीट से भारतीय जनता पार्टी कैंडिडेट एसपी बघेल लगातार अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। वन इंडिया से बातचीत के दौराने उन्होंने अपने राजनीतिक करियर और चुनावी मुद्दों को लेकर खुलकर बात की।
वन इंडिया से बातचीत के दौरान एपी बघेल ने कहा कि इस बार आगरा का विकास उनकी जिम्मेदारी है। यहां 80 वर्ष पुराना एयरपोर्ट है। क्षेत्र में पर्यटन को और अधिक विकास की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आगरा एयरपोर्ट से अब तक सिर्फ एक फ्लाइट थी, जबकि आज सात फ्लाइट है। बनारस और लखनऊ के बाद यूपी का ये तीसरा सबसे बड़ा हवाई अड्डा होगा। बघेल ने कहा कि मुझसे पहले 16 एपी बने हैं। उन्होंने एक बार भारत को विश्व गुरु बनाने की राह आसान करने की बात कही।

बघेल के झोंकी पूरी ताकत
आगरा लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल अपने निर्वाचन क्षेत्र में लगातार जनता से संपर्क कर रहे हैं। इस दौरान वे लोगों को समस्याएं सुनने के साथ बीजेपी को वोट करने के लिए मतदाताओं को प्रेरित कर रहे हैं। बीजेपी प्रत्याशी के मुताबिक, मोद सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग लाभान्वित हुआ है। विकास योजनाओं और सशक्त राष्ट्र की सोच से देश की जनता मोदी की गारंटी को मान रही है।
बीजेपी कैंडिडेट बघेल ने एक चुनावी सभा में कहा कि आगामी वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को और सुदृढ़ करते हुए विकसित भारत का संकल्प लिया है। प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प में समाज के हर वर्ग की जन सहभागिता बेहद जरूरी है।
बता दें कि प्रोफेसर बघेल का पहला चुनाव है। ऐसे में उनके खिलाफ विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है।












Click it and Unblock the Notifications