'मेरे लिए ताज्जुब की बात है, वो बैरिस्टर कैसे बने?', ओवैसी के 'बीफ काटते रहो' बयान पर BJP कैंडिडेट माधवी लता

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की हैदराबाद में बीफ दुकान के मालिक की प्रशंसा करने वाली कथित टिप्पणी ने विवाद खड़ा कर दिया है। बीजेपी की लोकसभा उम्मीदवार माधवी लता ने कहा कि मुझे समझ में नहीं आता कि असदुद्दीन ओवैसी बैरिस्टर कैसे बन गए? वह पर्सनल लॉ के बारे में बात करते रहते हैं। पर्सनल लॉ के अनुसार, 'फतवा' एक ऐसी चीज है, जिसका सभी को पालन करना चाहिए।

माधवी लता ने आगे कहा कि जब एक फतवा है कि बीफ का सेवन नहीं किया जाना चाहिए, तो वह फतवे के खिलाफ कैसे जा रहे हैं? इसका मतलब यह है कि उनको अपने मजहब का ही लिहाज नहीं है। उनकी जब मर्जी होती है मुसलमान बन जाते हैं।

Asaduddin Owaisi Vs Madhavi Latha

माधवी लता ने ओवैसी से सवाल किया कि क्या मुसलमान का जीवन इतना छोटा है कि बीफ काटने और खाने के इर्द-गिर्द घूमता है? आप इस पर वोट मांग रहे हैं? ...वह मुसलमानों के जीवन को इतना छोटा क्यों बना रहे हैं? उन्हें वोट मांगने के लिए और कुछ नहीं मिला? यह मेरे लिए ताज्जुब की बात है।

क्या कहा था ओवैसी ने ?
दरअसल, हैदराबाद में अपने लोकसभा अभियान के दौरान एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बीफ दुकान के मालिक की प्रशंसा की। माइक लेकर चुनाव प्रचार के दौरान ओवैसी ने कहा कि रेहान बीफ शॉप जिंदाबाद...कैसे हो भाई? सलाम वालेकुम...काटते रहो आप। ओवैसी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से छाया हुआ है। जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

ओवैसी की कथित टिप्पणी पर सीतारमण ने कहा...
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अहमदाबाद में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनके राजनीतिक बयान हमेशा अशोभनीय होते हैं। मुझे आश्चर्य नहीं है कि उन्होंने ऐसे बयान दिए। उनके छोटे भाई (अकबरुद्दीन ओवैसी) एक विधायक हैं, वह इस तरह के अतिवादी बयान देने में भी माहिर हैं, इसलिए मुझे कोई आश्चर्य नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+