Loksabha Elections: राजस्थान से भाजपा उम्मीदवार के पास है 16 करोड़ की संपत्ति, लेकिन नहीं है एक भी कार
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार और जयपुर रॉयल दीया कुमारी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस नामांकन पत्र में उन्होंने अपनी संपत्ति की जानकारी दी है। दिया कुमारी ने शपथ पत्र में जो जानकारी दी है उसमे उन्होंने अपनी संपत्ति की जानकारी देते हुए बताया है कि उनके पास 15 बैंक खाते हैं और उनके पास 16 करोड़ रुपए की संपत्ति है। दीया कुमारी राजस्थान के राजमसंद संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार हैं। उन्होंने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है।

करोड़ों की संपत्ति
दीया कुमारी सवाई माधोपर से भाजपा की विधायक रह चुकी हैं, उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 2013 के चुनाव के दौरान 9.64 करोड़ रुपए घोषित की थी। ऐसे में 2013 से आज की तुलना करें तो दीया कुमारी की संपत्ति में 6.95 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है। दीया कुमारी के शपथ पत्र में जानकारी दी गई है कि उनके पास दो फिक्स डिपोजिट है, जबकि 12 बचत खाते हैं और तीन करेंट अकाउंट है, जिसमे कुल 1.72 करोड़ रुपए हैं। ऐसे में दीया कुमारी की संपत्ति पर नजर डालें तो वह पार्टी की सबसे अमीर उम्मीदवारों की लिस्ट में हैं।

नहीं है कार
दीया कुमारी के तीन करेंट खातों में 17164847 रुपए हैं, जबकि उनके पास 12 करोड़ 49 लाख रुपए के शेयर, फंड हैं। साथ ही 1 करोड़ 8 लाख रुपए रुपए की इंश्योरेंस पॉलिसी भी उनके पास है। लेकिन सबसे दिलचस्प बात यह है कि दिया कुमारी ने अपने शपथ पत्र में कहा है कि उनके पास कोई कार, एयरक्राफ्ट, जहाज या याट नहीं है। दीया कुमारी के पास 6488421 रुपए की ज्वेलरी भी है। अगर हाथ में मौजूदा कैश की बात करें तो वह 92740 रुपए है।

2013 में शुरू किया राजनीतिक सफर
दीया कुमारी की शिक्षा की बात करें तो उन्होंने लंदन से पढ़ाई की है। लंदन के पार्सन्स ऑर्ट एंड डिजाईन स्कूल से दीया कुमारी ने 1989 में फाइन ऑर्ट्स डेकोरेटिव पेंटिंग में डिप्लोमा हासिल किया है। दीया कुमारी ने अपना राजनीतिक सफर 2013 में शुरू किया था। उन्होंने भाजपा के टिकट पर पहली बार चुनाव लड़ा था और सवाई माधोपुर से पार्टी की विधायक बनीं थीं। 2018 में दीया कुमारी ने व्यक्तिगत वजह का हवाला देते हुए चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। बता दें कि दीया कुमारी पूर्व राज परिवार महाराज सवाई भवानी सिंह और पद्मिनी देी की एकमात्र बेटी हैं।












Click it and Unblock the Notifications