तेलंगाना: एटाला राजेंद्र ने TRS को दिया बड़ा झटका, बीजेपी को हुजूराबाद में मिली प्रचंड जीत
हैदराबाद, 03 नवंबर: सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) को बड़ा झटका देते हुए विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को हुए उपचुनाव में हुजूराबाद विधानसभा सीट पर कब्जा कर लिया। इसे बीजेपी के लिए एक ऐतिहासिक जीत के तौर पर देखा जा रहा है। भाजपा उम्मीदवार एटाला राजेंद्र ने टीआरएस के गेलू श्रीनिवास यादव को 24,109 मतों से हराकर इतिहास रच दिया। इस चुनाव को जिसे टीआरएस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और राजेंद्र के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई के रूप में देखा जा रहा था।

राजेंद्र ने विधायक के रूप में लगातार सातवीं बार जीतकर रिकॉर्ड बनाया है। वे 2004 से 2018 तक टीआरएस उम्मीदवार के रूप में छह बार जीते हैं। अब सातवीं बार उन्होंने भाजपा उम्मीदवार के रूप में जीत दर्ज की है। टीआरएस अध्यक्ष ने इस साल मई में उन पर खिलाफ जमीन हड़पने के आरोपों के बाद कैबिनेट से निष्कासित कर दिया था। इस घटना के बाद राजेंद्र और उनके परिवार पर और आरोप लगे और मामले भी दर्ज किए।
जिसके बाद एटाला राजेंद्र ने बीजेपी का दामन थाम लिया था। भाजपा में शामिल होने वाले राजेंद्र ने साबित कर दिया कि हुजूराबाद पर उनकी व्यक्तिगत पकड़ टीआरएस से अधिक है। राजेंद्र को कुल 1,06,782 वोट मिले, जबकि यादव को 82,712 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी का प्रदर्शन यहां पर बेहद ही निराशा जनक रहा है। उसे इस चुनाव में केवल 3,012 मिले और तीसरे स्थान पर रहे।
अपनी शानदार जीत के बाद मीडिया से बात करते हुएराजेंद्र ने कहा कि लोगों ने चंद्रशेखर राव के चेहरे पर एक बड़ा थप्पड़ मारा और राज्य में लोकतंत्र को बचाया है। राजेंद्र ने कहा, "मेरे साथ लोगों को पिछले पांच महीनों में बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ा। टीआरएस ने पुलिस बल के माध्यम से अपनी राजनीतिक शक्ति का दुरुपयोग करके सभी वर्गों के लोगों पर दबाव डाला। एटाला राजेंद्र तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के संस्थापक सदस्य हैं और केसीआर के पहले कार्यकाल के दौरान वित्त मंत्री थे। दूसरे कार्यकाल में केसीआर ने उन्हें स्वास्थ्य विभाग दिया था। राजेंद्र तेलंगाना के सबसे मजबूत ओबीसी समुदाय मुदिराज के शीर्ष नेता हैं।












Click it and Unblock the Notifications