पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता के विवादित बोल- बूथ लूटने वालों के पैरों में नहीं, सीने में गोली मारो

कोलकाता। लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच नेताओं के विवादित बयानों का दौर भी जारी है। इसी क्रम में अब पश्चिम बंगाल में बीजेपी उम्मीदवार सायंतन बसु ने केंद्रीय सुरक्षा बलों से कहा है कि अगर कोई वोटिंग के दिन बूथ पर कब्जा करने की कोशिश करता है तो उसके सीने में गोली मार दो। बशीरहाट में एक रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी उम्मीदवार ने कहा, 'यदि आप गुंडों को बूथ पर कब्जा करने की कोशिश करते हुए देखते हैं, तो उनके पैरों पर निशाना मत लगाओ, उन्हें सीने में गोली मार दो।'

बशीरहाट लोकसभा सीट से मैदान में हैं बसु

बशीरहाट लोकसभा सीट से मैदान में हैं बसु

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में पार्टी के महासचिव सायंतन बसु को बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है। लेकिन उनका यह बयान पर पार्टी पर ही भारी पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। फिलहाल पुलिस ने स्थानीय नेताओं की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। इस सीट से भाकपा ने पल्लब सेनगुप्ता और तृणमूल की ओर से अभिनेत्री नुसरत जहां को मैदान में उतारा है।

'पैरे में नहीं सीने पर गोली मारो'

'पैरे में नहीं सीने पर गोली मारो'

बीजेपी उम्मीदवार सायंतन बसु ने प्रचार अभियान रैली को संबोधित करते हुए यह विवादित टिप्पणी की। बसु ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यदि कोई मतदान केंद्रों पर कब्जा करने के लिए आता है तो मैं सीआरपीएफ को बताना चाहता हूं कि आप गोली उनके पैरों पर नहीं बल्कि सीने पर मारो। बसु ने चेतावनी देते हुए कहा कि हम ऐसी व्यवस्था करेंगे कि इस बार बार बदमाश भागते फिरेंगे।

विपक्षी नेता हुए हमलावर, करेंगे शिकायत

विपक्षी नेता हुए हमलावर, करेंगे शिकायत

इसके अलावा बसु ने पश्चिम बंगाल पुलिस को चेताते हुए कहा कि मैं यह भी कह रहा हू कि हम पुलिस को पुलिस थानों तक ही सीमित कर देंगे, हम पुलिस को थाने से बाहर नहीं जाने देंगे। बसु के इस विवादित बयान के विपक्षी बीजेपी पर हमलावर हो गए हैं। विपक्षी नेताओं ने कहा कि उनकी पार्टी इस संबंध में चुनाव आयोग से शिकायत करेगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगी। विपक्ष ने आरोप लगया है कि बीजेपी इस तरह के भड़काऊ बयान देकर चुनावी माहौल को भड़काने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें- NC नेता का विवादित बयान- देश भर में हुए कत्‍ल के केस में पीएम मोदी को अंदर ठोक दूंगा, Video वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+