NC नेता का विवादित बयान- देश भर में हुए कत्ल के केस में पीएम मोदी को अंदर ठोक दूंगा, Video वायरल
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पूंछ में नेशनल कांफ्रेंस के नेता जावेद अहमद राणा ने विवादित बयान दिया है। बुधवार को दिए गए इस बयान का वीडियो सामने आया है। समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा जारी इस वीडियो में जावेद बोल रहे हैं कि वह जम्मू कश्मीर समेत देश भर में हुई हत्याओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ केस कर देंगे।

राणा ने कहा कि 'खुदा की कसम, अगर मेरा बस चले तो मैं इस देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ जितने भी कत्ल हुए हैं जम्मू कश्मीर में और देश में, मैं इसको कत्ल के केस में अंदर ठोक दूंगा।' आपको बता दें कि जावेद अहमद राणा विवादित बयानों को लेकर अकसर चर्चा में रहते हैं। इससे पहले उन्होंने जम्मू-कश्मीर में धारा 377 को लेकर बयान दिया था।
राणा ने कहा था- अगर राज्य से 35ए को छेड़ा गया और धारा-370 को हटाने का प्रयास किया तो जम्मू-कश्मीर में हिंदुस्तान के झंडे का नामोनिशान नहीं रहेगा। उन्होंने धारा-370 से छेड़छाड़ न करने की धमकी दी थी। उन्होंने प्रधानमंत्री को खबरदार करते हुए कहा था कि अगर ऐसा हुआ तो इस रियासत में हिंदुस्तान का झंडा ही नहीं रहेगा। राणा ने कहा था कि न रहेगा बांस और न बजेगी बांसुरी।












Click it and Unblock the Notifications