पश्चिम बंगाल में भाजपा ने बुलाया 12 घंटे का बंद, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा की चलते माहौल लगातार तनावपूर्ण बना हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की हत्या के बाद पार्टी ने प्रदेश में 12 घंटे बंद का आह्वान किया है। पार्टी का आरोप है कि कूचबिहर में भाजपा के कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पार्टी के एक कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं की लगातार टीमएसी के लोग हत्या कर रहे हैं लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसीलिए आज हमने इन हत्याओं के विरोध में विरोध प्रदर्शन करने का फैसला लिया है।
Recommended Video

भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पश्चिम बंगाल की पुलिस ममता सरकार के दबाव में काम कर रही है और वह हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। टीएमसी के कार्यकर्ता लगातार हमारे लोगों की हत्या कर रहे हैं, लेकिन पुलिस उन लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती है। गौरतलब है कि कूचबिहार में भाजपा के बूथ सचिव कलाचंद कर्माकर की कुछ लोगों पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कलाचंद कर्माकर क्लब के दो सदस्यों जोकि झगड़ा कर रहे थे उन्हें शांत कराने की कोशिश कर रहे थे तभी इन लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और वह बेहोश होकर गिर गए, जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तो वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वहीं कर्माकर की पत्नी का आरोप है कि उनके पति को डंडे से मारा गया है। भाजपा की जिलाई ईकाई इस घटना के लिए टीएमसी को आरोपी बता रही है। भाजपा के स्थानीय नेता सौरभ दास ने बताया कि टीएमसी कूचबिहार में अपना जनाधार खो चुकी है इसी वजह से वह भाजपा के कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही है। वहीं पश्चिम बंगाल के विकास मंत्री रवींद्रनाथ घोष ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है और उन्होंने कहा कि यह घटना स्थानीय झगड़े की वजह से हुआ है, पुलिस इसकी जांच कर रही है, लेकिन भाजपा इस मामले का राजनीतिकरण कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications