Arunachal lection Results: अरुणाचल में BJP की बड़ी जीत, पीएम मोदी बोले- और अधिक जोश के साथ करेंगे काम
अरुणाचल में बीजेपी ने सत्ता अपने पास बरकरार रखी है। इस बार पार्टी को राज्य की कुल 60 विधानसभा सीटों में से 46 पर जीत हासिल हुई है। पिछले विधानसभा चुनाव से इस बार भाजपा को पांच सीटें अधिक मिली हैं। राज्य में पार्टी की बड़ी जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए पीएम मोदी ने कहा राज्य के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी अब और अधिक जोश के साथ काम करेगी।
पूर्वोत्तर के राज्य अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम जारी किए जा चुके हैं। कुल 50 विधानसभा क्षेत्रों के लिए वोटों की गिनती की गई। बाकी 10 सीटें भाजपा पार्टी ने निर्विरोध जीती थीं। कुल मिलाकर 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के पास अब 46 सीटें हो चुकी हैं।

चुचुनाव परिणाम सामने आने के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर बधाई दी। उन्होंने लिखा, "अरुणाचल प्रदेश को धन्यवाद! इस अद्भुत राज्य के लोगों ने विकास की राजनीति को स्पष्ट जनादेश दिया है। अरुणाचल बीजेपी में एक बार फिर अपना विश्वास जताने के लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। हमारी पार्टी राज्य के विकास के लिए और भी अधिक जोश के साथ काम करती रहेगी।"
पीए ने लोगों से देश के विकास में भागीदार बनने के आह्वान के साथ कहा कि इस अद्भुत राज्य के लोगों ने विकास की राजनीति को स्पष्ट जनादेश दिया है। पीएम ने एक्स पर लिखा, "मैं चुनाव अभियान के दौरान बीजेपी के कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना करना चाहूंगा। यह सराहनीय है कि वे कैसे राज्य भर में गए और लोगों से जुड़े।"
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी भाजपा पर अटूट विश्वास के लिए अरुणाचल प्रदेश के लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "भाजपा में अटूट विश्वास के लिए अरुणाचल प्रदेश में हमारी बहनों और भाइयों को मेरा हार्दिक आभार। यह जीत पीएम नरेंद्र मोदी जी में पूर्वोत्तर लोगों के विश्वास और क्षेत्र में मोदी सरकार द्वारा शुरू किए गए परिवर्तन के युग का एक प्रमाण है। इस शानदार जीत के लिए सीएम पेमा खांडू जी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बियूराम वाहगे जी और सभी कार्यकर्ताओं को बधाई। पिछले कुछ वर्षों में बीजेपी ने मोदी सरकार की सभी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।"
वहीं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि उन्हें खुशी है कि बीजेपी बड़े जनादेश के साथ अरुणाचल प्रदेश में सत्ता में वापस आई है। बीजेपी की जीत पर रिएक्शन देते हुए उन्होंने कहा, "मुझे बहुत खुशी है कि बीजेपी बड़े जनादेश के साथ अरुणाचल प्रदेश में सत्ता में वापस आई है। पूर्वोत्तर में बीजेपी के कार्य विशेष रूप से लोगों तक पहुंच रहे हैं और सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाएं...ये लोगों के जीवन में जबरदस्त बदलाव ला रही हैं, यही कारण है कि भाजपा ने चुनाव में जीत हासिल की है।"












Click it and Unblock the Notifications