2014 में चलेगा मोदी मैजिक, कांग्रेस को पछाड़ बीजेपी को मिलेगी 162 सीट: सर्वे

इतना ही नहीं एक चुनाव सर्वेक्षण में यह बात भी सामने आयी है कि बीजेपी की अगुवाई वाला गठबंधन एनडीए सत्तारूढ़ यूपीए को काफी पीछे धकेल देगा। सर्वे के मुताबिक लोकसभा चुनाव में मोदी का मैजिक काम करेगा और बीजेपी अपने दम पर 162 का आकंड़ा छू लेगी। वही कांग्रेस का पिछड़ना तय माना जा रहा है।
16 अगस्त से 15 अक्टूबर के बीच चुनिंदा 24,284 प्रतिभागियों के बीच एक निजी चैनल द्वारा कराए गए राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण में आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और केरल में कांग्रेस को भारी नुकसान दिखाया गया है, हलांकि पिछली बार इन सीटों पर कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
उत्तर प्रदेश और बिहार में बीजेपी को अच्छा लाभ मिलने की बात कही गयी है जबकि राजस्थान में भी उसके सत्ता में फिर से लौटने की भविष्यवाणी की गयी है। सर्वे में इस बात को भी बाताया गया है कि पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव सत्ता का सेमीफाइनल होगा।
वहीं इस सर्वे के मुताबिक एनडीए को लोकसभा चुनाव में 186 सीटें मिलने की उम्मीद है। सर्वे के अनुसार, बीजेपी, शिवसेना, अकाली दल, आरपीआई,मेघालय की राकांपा और हरियाणा जनहित कांग्रेस वाले एनडीए को 186 सीटें, जबकि यूपीए को अपने मौजूदा सहयोगियों के साथ मात्र 117 सीटें मिलने की बात कही गयी है।इस बार लोकसभा चुाव में क्षेत्रिय दल अहम भूमिका निभाएंगे। केंद्र में सत्ता की चाबी कुछ क्षेत्रीय दलों के हाथों में होगी, जिनमें अन्नाद्रमुक, सपा, बसपा, वाम मोर्चा, तृणमूल कांग्रेस, आरजेडी, बीजेडी, वाईएसआर कांग्रेस और टीएसआर शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications