jharkhand assembly election 2019: बीजेपी ने जारी की चौथी लिस्ट, मंत्री सरयू राय का नाम नहीं

नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में बीजेपी ने अपने तीन प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। जुगसलाई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी ने मोतीराम बाउरी को टिकट दिया है वहीं, जगन्नाथपुर सीट से सुधीर सुंडी को मैदान में उतारा गया है। तमाड़ विधानसभा सीट से बीजेपी ने रीता देवी मुंडा को टिकट मिला है।

BJP announces fourth list of three candidates

बता दें कि, बीजेपी 81 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए 68 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा पहले ही कर चुकी है। झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक 5 चरणों में मतदान होना है और 23 दिसंबर को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। बीजेपी की चौथी सूची में मंत्री सरयू राय का नाम नहीं होने से पार्टी कार्यकर्ता हैरान है। बता दें, सरयू झारखंड सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री हैं और जमशेदपुर पश्चिम से विधायक भी हैं।

यह भी पढ़ें: संसद में भी अलग हुए शिवसेना-बीजेपी, अब विपक्षी खेमे में बैठेंगे राउत

मोदी-शाह संभालेंगे चुनाव प्रचार की कमान!
सूत्रों के मुताबिक हरियाणा और महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार की कमान संभालने वाले पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह झारखंड में भी बीजेपी के लिए रैली करेंगे। राज्य में दोनों दिग्गज राष्ट्रीय मुद्दे पर विपक्ष को घेरेंगे। झारखंड चुनाव में बीजेपी के लिए सबसे बड़ी समस्या मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर है क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि पूर्व CM रघुवर दास को जनता अब पसंद नहीं करती। सीएम रघुवर दास को अलोकप्रियता की खबर बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के कानों तक पहुंच गई है। सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक बीजेपी ने सर्वसम्मति से इस चुनाव में फैसला लिया है कि पार्टी मुख्यमंत्री चेहरे का ऐलान चुनाव के बाद करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+