नंबर मिलाते ही सुनाई देगा 'मैं भी चौकीदार', BJP ने लॉन्च की Caller Tune

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, इस वक्त हर पार्टी चुनाव जीतने के लिए अपनी एड़ी-चोटी का दम लगा रही है, बीजेपी हो या कांग्रेस हर किसी की कोशिश बस वोटरों को अपनी ओर लुभाने की है, सोशल मीडिया पर भी यह प्रयास तेजी से जारी है, इसी क्रम में भाजपा ने हाल ही 'मैं भी चौकीदार' वीडियो कैंपेन लॉन्च किया था, जिसके बाद अब बीजेपी ने 'मैं भी चौकीदार' नाम से कॉलरट्यून (caller tune) भी लॉन्च की है।

इस तरह से बना सकते हैं इस धुन को अपनी कॉलर ट्यून

इस तरह से बना सकते हैं इस धुन को अपनी कॉलर ट्यून

  • अगर आप एयरटेल का मोबाइल नंबर इस्तेमाल करते हैं और 'मैं भी चौकीदार' को अपना कॉलरट्यून बनाना चाहते है तो इसके लिए आपको 57878617 नंबर डायल करना होगा।
  • अगर आप वोडाफोन के ग्राहक हैं और 'मैं भी चौकीदार' को अपना कॉलरट्यून बनाना चाहते है तो इसके लिए आपको 53711116475 नंबर डायल करना होगा।
  • अगर आप आईडिया के ग्राहक हैं और 'मैं भी चौकीदार' को अपना कॉलरट्यून बनाना चाहते है तो इसके लिए आपको 5678911116415 नंबर डायल करना होगा।
अगर आप जियो के के ग्राहक हैं तो...

अगर आप जियो के के ग्राहक हैं तो...

अगर आप जियो के के ग्राहक हैं और 'मैं भी चौकीदार' को अपना कॉलरट्यून बनाना चाहते है तो इसके लिए आपको अपने फोन के मैसेज में जाएं और Chowkidar लिखें, ये लिखने के बाद आपको इसे 56789 पर भेजना होगा।

क्या है सच

क्या है सच

दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के 'चौकीदार चोर है' नारे के जवाब में बीजेपी ने हाल ही में 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन शुरू किया है, कैंपेन के लॉन्च होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह समेत सभी बीजेपी नेताओं ने अपने नाम के आगे चौकीदार जोड़ लिया है।

अब तक 20 लाख लोग इस कैंपेन से जुड़े

अब तक 20 लाख लोग इस कैंपेन से जुड़े

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के मुताबिक #MainBhiChowkidar कैंपन से अभी तक 20 लाख लोग इस मुहिम से जुड़ चुके हैं, आपको बता दें कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव के पहले भी बीजेपी ने 'चाय पर चर्चा' के नाम से कैंपेन चलाया था, जिसने बीजेपी को प्रचंड बहुमत हासिल करने में अहम रोल निभाया था, अब इस बार भी ऐसा कुछ होगा, इसका जवाब तो 23 मई को पता चलेगा, जिस दिन चुनावी नतीजे घोषित होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+