दिल्ली, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन पर शाह का बड़ा बयान

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल और दिल्ली में सरकार बनाएगी। शाह ने कहा कि दोनों जगहों पर मौजूदा सरकारों से जनता खुश नहीं है और आने वाले चुनाव में उनकी पार्टी को बहुमत मिलेगा। महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव प्रचार में जुटे अमित शाह ने न्यूज 18 को दिए एक इंटरव्यू में ये बातें कही हैं। इसके अलावा एनआरसी और जम्मू कश्मीर के हालात को लेकर भी शाह ने इस साक्षात्कार में बात की है।

Bjp Amit shah west bengal delhi assembly election nrc jammu kashmir

अमित शाह ने जहां महाराष्ट्र और हरियाणा में भाजपा की जीत का दावा किया तो वहीं दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर कहा कि दिल्ली की सरकार से लोगों का मोहभंग हो गया है। ऐसे में आने वाले चुनाव में उनकी पार्टी की जीत तय है। शाह ने कहा, म्युनिसिपल कॉरपोरेशन और लोकसभा के चुनाव में हमने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उससे जनता का मूड पता चलता है।

पश्चिम बंगाल में भी शाह ने भाजपा की जीत का दावा किया है। शाह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में साफ हो गया है कि पश्चिम बंगाल के लोग भाजपा को पसंद कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव में हम दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएंगे।

अमित शाह ने नेशनल रजिस्टर फॉर सिटिजन (एनआरसी) को लेकर कहा कि एनआरसी को हम 2024 से पहले लागू कर देंगे। अगले चार साल में घुसपैठियों को देश के बाहर कर दिया जाएगा। वहीं जम्मू कश्मीर पर उन्होंने कहा कि हालात धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं, अब वहां सब ठीक है।

यूनिफॉर्म सिविल कोड पर अमित शाह ने कहा कि यह हमारे घोषणापत्र का हिस्सा है। इस पर अभी कोई ऐलान हम नहीं कर सकते। आने वाले समय पर इस पर बात होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+