Rajya Sabha Result: हिमाचल में कैसे हारी कांग्रेस? क्रॉस वोटिंग पर अब अमित शाह का बयान

Amit Shah on Himachal RS Polls: 3 राज्यों की 15 राज्यसभा सीटों पर बुधवार को वोटिंग के बाद परिणामों में 10 सीटें भाजपा के खाते में आई हैं। उत्तर प्रदेश और हिमाचल में बागियों की क्रॉस वोटिंग BJP के काम आई, जिसके चलते यूपी में एक अतिरिक्त सीट, जबकि हिमाचल की असंभव सीट भी भाजपा की झोली में गईं।

हिमाचल में बहुमत के आंकड़े से भी ज्यादा वाली कांग्रेस अपनी राज्यसभा सीट नहीं बचा पाई। ऐसे में राज्यसभा के परिणामों के बाद अब भाजपा के दिग्गज नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की हिमाचल प्रदेश के चुनावी नतीजे पर प्रतिक्रिया सामने आई। उन्होंने हिमाचल में कांग्रेस की हार पर कहा कि विपक्षी पार्टी टूट रही है और उसे कोई जानकारी नहीं है।

Amir Shah

अपने 'आंतरिक मतभेदों' से जूझ रही कांग्रेस-शाह

हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में नौ विधायकों द्वारा क्रॉस-वोटिंग के बाद कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी को भाजपा के हर्ष महाजन से हार का सामना करना पड़ा था। जिस पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह सबसे पुरानी पार्टी है। अपने 'आंतरिक मतभेदों' से जूझ रही है और पार्टी अपने नेताओं को एकजुट रखने में 'अक्षमता' के कारण हारी है।

कांग्रेस बिखरी हुई है- शाह

शाह ने यह बयान राजधानी दिल्ली में टीवी9 भारतवर्ष कॉन्क्लेव में यह बात कही। अमित शाह ने कहा कि इसमें कोई रणनीति नहीं है। सच तो यह है कि कांग्रेस बिखरी हुई है। इंडिया गुट बिखरा हुआ है। वे अपने नेताओं को एकजुट भी नहीं रख सकते। मुझे नहीं लगता कि विपक्ष का इससे कोई लेना-देना है। ऐसा उनकी वजह से है। वो अपने नेताओं को एकजुट रखने में असमर्थ है।

सीएम सुक्खू के आरोपों का दिया जवाब

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा लगाए गए आरोपों पर कि सीआरपीएफ और हरियाणा पुलिस का काफिला मतगणना प्रक्रिया के बीच पांच से छह कांग्रेस विधायकों को ले गया, जिस पर केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, "मतदान विधानसभा के अंदर हुआ। विधानसभा सत्र चल रहा है।। किसी का अपहरण करना कैसे संभव है। कितनी बचकानी बात है! वे इस बारे में बात नहीं करते कि उनके विधायकों ने उन्हें कैसे छोड़ दिया।"

अमित शाह ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कहा कि विपक्षी पार्टी टूट रही है और उसे कोई जानकारी नहीं है। उन्हें ये तक नहीं मालूम कि उसके विधायक कहां जा रहे हैं और वे किसे वोट दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+