ओपिनियन पोल: पुडुचेरी में कांग्रेस की राह मुश्किल, बीजेपी गठबंधन बना सकता है सरकार
नई दिल्ली। पांच राज्यों में चुनावों की तारीख की घोषणा होने के बाद मीडिया संस्थानों के ओपिनियन पोल भी आने शुरू हो गए हैं। हिंदी न्यूज चैनल ABP न्यूज ने पांच राज्यों के चुनाव को लेकर को लेकर ओपिनियन पोल जारी किया है। बात करें अगर केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की तो ओपिनियन पोल के मुताबिक, इस राज्य में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। आपको बता दें कि वर्तमान में पुडुचेरी के अंदर राष्ट्रपति शासन लगा हुआ है। हाल ही में यहां पर कांग्रेस की सरकार गिर गई थी, जिसके बाद किसी पार्टी ने सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया और वहां राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया।

बीजेपी गठबंधन को मिल सकता है पूर्ण गठबंधन
ABP न्यूज के ओपिनियन पोल के मुताबिक, 30 विधानसभा सीटों वाले पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन को 46 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है। वहीं कांग्रेस को 36 फीसदी और अन्य के खाते में 18 फीसदी वोट जा सकता है। वहीं बात करें अगर बीजेपी की तो यहां बीजेपी गठबंधन को 17 से 21 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं कांग्रेस के खाते में 8-12 सीटें आ सकती हैं। ऐसे में अगर स्थिति ऐसी ही रहती है तो बीजेपी गठबंधन पुडुचेरी में सरकार बना सकता है।
असम में बीजेपी की भी राह हो सकती है थोड़ी सी मुश्किल
वहीं एबीपी न्यूज के ओपिनियन पोल के अनुसार बीजेपी को बाकि तीन राज्य तमिलनाडु, केरल और असम ज्यादा कुछ फायदा नजर नहीं आ रहा है, क्योंकि तमिलनाडु और केरल में तो बीजेपी की राह बहुत मुश्किल है, लेकिन असम, जिस राज्य में उसकी सरकार है, वहां कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिलने का आसार हैं। असम में बीजेपी+ के खाते में 68-76 सीटें जा सकती हैं। वहीं कांग्रेस गठबंधन को 43-51 सीटों पर जीत मिल सकती है। आपको बता दें कि असम में विधानसभा की 126 सीटें और सदन में बहुमत के लिए 64 सीटें चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications