फिर साथ आए AIADMK-BJP, 2026 की जंग NDA के नाम! चेन्नई में अमित शाह ने किया ऐलान

BJP-AIADMK Alliance: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को चेन्नई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बड़ा राजनीतिक ऐलान करते हुए कहा कि आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव (Tamil Nadu Assembly Elections 2026) में AIADMK, BJP और उनके सभी सहयोगी दल मिलकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के तहत चुनाव लड़ेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चेन्नई में बीजेपी नेता अन्नामलाई (Annamalai) और अन्नाद्रमुक के एडप्पादी पलानीस्वामी (Edappadi Palaniswami) के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने गठबंधन की घोषणा की।

BJP-AIDMK Alliance

पलानीस्वामी के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव- शाह

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री कहा कि, 'AIADMK और भाजपा नेताओं ने फैसला किया है कि तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव एनडीए के रूप में एक साथ लड़ेंगे। ये चुनाव राष्ट्रीय स्तर पर पीएम मोदी के नेतृत्व में और राज्य स्तर पर अन्नाद्रमुक नेता एडप्पादी के पलानीस्वामी के नेतृत्व में लड़े जाएंगे।'

आगामी चुनाव में NDA की सरकार बनेगी

गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा, 'यह गठबंधन एनडीए और एआईएडीएमके दोनों के लिए फायदेमंद होगा। मुझे विश्वास है कि आगामी चुनावों में एनडीए फिर से भारी बहुमत हासिल करेगा और तमिलनाडु में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी।'

ये भी पढ़ें कौन हैं नयनार नागेंद्रन? जो अन्‍नामलाई की जगह बन रहे त‍मिलनाडु भाजपा अध्‍यक्ष

AIADMK और BJP का पिछला इतिहास

  • 2016 में जयललिता के निधन के बाद AIADMK और BJP का गठबंधन बना
  • 2021 के विधानसभा चुनाव में दोनों दल साथ थे, BJP ने 4 सीटें जीती थीं
  • लेकिन 2023 में AIADMK ने BJP से गठबंधन तोड़ लिया था
  • अब एक बार फिर से 2026 के लिए दोनों दल एक साथ आ गए हैं

ये भी पढ़ें Tamilnadu: पवन कल्याण पर डीएमके नेता का पलटवार, बोले- 'हिंदी का विरोध तब से जब कल्याण पैदा भी नहीं हुए थे'

Take a Poll

DMK ने साधा निशाना

वहीं इस घठबंधन पर DMK की सांसद कनिमोझी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'एडप्पाडी पलानीस्वामी (AIADMK) ने खुद कहा था कि BJP के साथ कभी गठबंधन नहीं होगा। लेकिन आज वही नेता मंच पर BJP के साथ नजर आए और गठबंधन की घोषणा की।'

उन्होंने आगे कहा, 'AIADMK ने संसद में BJP द्वारा लाए गए कई विधेयकों का विरोध किया था। अब वही पार्टी BJP के साथ गठबंधन कर रही है। यह साफ तौर पर तमिलनाडु की जनता के साथ विश्वासघात है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+