विधानसभा चुनाव : भाजपा को सभी राज्यों में बढ़त

BJP
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कराए जा रही मतगणना के शुरुआती रुझान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बढ़त मिलती दिख रही है। इधर, शुरुआती रुझान में आम आदमी पार्टी (आप) की दिल्ली में स्थिति मजबूत दिख रही है। मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा डाक मतपत्रों की गिनती में कांग्रेस से कहीं आगे दिख रही है। मध्य प्रदेश में भाजपा जबकि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है। देखें लाइव अपडेट।

मध्य प्रदेश में भाजपा को 18 और कांग्रेस को आठ पर बढ़त मिलती दिख रही है। इधर पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में भाजपा के उम्मीदवार सात सीटों और कांग्रेस पांच सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस शासित राजस्थान में भाजपा को भारी बढ़त दिख रही है, इसके 20 उम्मीदवार जीत के करीब हैं। कांग्रेस आठ सीटों पर आगे चल रही है।

इधर दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी (आप) पांच सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा 10 सीटों पर आग,े जबकि कांग्रेस को भी पांच सीट पर बढ़त दिख रही है। चारों राज्यों में सैंकड़ों अधिकारियों ने रविवार सुबह लगभग 8.3 करोड़ मतों की गिनती शुरू कर दी है, जहां नवंबर और दिसंबर महीने में मतदान कराए गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+