खुली बहस में आमने-सामने आयेगी भाजपा और आप

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा भंग होने के साथ ही दिल्ली में चुनावी दंगल अपने चरम पर है। आम आदमी पार्टी और भाजपा के नेताओं के बीच बयानों की तीखी नोंकझोंक शुरु हो गयी है। एक तरफ आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर दिल्ली में सांप्रदायिकता फैलाने का आरोप लगाया है तो वहीं भाजपा नेताा जगदीश मुखी नें अरविंद केजरीवाल को सांप्रदायिकता के मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती दे डाली है।

arvind kejriwal

आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करके कहा है कि अरविंद केजरीवाल को जगदीश मुखी से खुली बहस करनी चाहिए। हालांकि उन्होंने कहा है कि जगदीश मुखी सिर्फ सांप्रदायिकता के मुद्दे पर ही क्यों बहस करना चाहते हैं। गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा भंग होने के बाद कयास लगाये जा रहे हैं कि फरवरी में दिल्ली विधानसभा के चुनाव हो सकते है।

वहीं अगर 2013 के दिल्ली विधासभा के चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार पर नजर डालें तो आप ने हर मंच पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को खुली बहस की चुनौती दी थी। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा नेता जगदीश मुखी की चुनौती को अरविंद केजरीवाल स्वीकार करते हैं या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+