बीजेपी-आप कार्यकर्ताओं में सुलगी चुनावी 'आग'

लेकिन इसे धारा 144 का उल्लंघन बताकर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ता और मीडियाकर्मी घायल हो गए। इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर हमला कर दिया और पुलिस की एक जीप को आग के हवाले कर दिया।
फिरोजाबाद में मतदान में धांधली से नाराज बीजेपी और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का जब गुस्सा फूटा तो पत्थर चले और गाड़ी धधक पड़ी। बीजेपी और आम आदमी पार्टी का आरोप है कि समाजवादी पार्टी ने इलाके में मतदान के दौरान बूथ कैप्चर किया। इसकी शिकायत पुलिस और प्रशासन से की गई, लेकिन इसके बावजूद शिकायत की अनदेखी की गई।
यह भी पढ़ें - 'इनकी' तलाश अब तक
शिकायत पर सुनवाई नहीं होने से आजिज आकर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार समर्थकों के साथ फिरोजाबाद के सुभाष तिराहे पर धरने पर बैठ गए। यहां प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई।
बाद में मौके पर पुलिस पहुंच गई और धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। इस लाठीचार्ज में राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं के साथ ही मीडियाकर्मियों को भी चोटें आईं। जवाब में गुस्साए कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिसकर्मियों पर पत्थर बरसे और कुछ की पिटाई की गई। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने पुलिस की जीप को आग के हवाले कर दिया. पुलिस का कहना है कि इलाके में धारा 144 लागू होने की व्रुाह से उन्हें लाठीचार्ज को मजबूर होना पड़ा।
फिरोजाबाद से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव चुनाव लड़ रहे हैं। प्रशासन पर उनकी मदद का आरोप है। बीजेपी और आम आदमी पार्टी का आरोप है कि चुनाव के दौरान साजिशन अर्द्ध सैनिक बलों को शहरी क्षेत्रों में तैनात किया गया और ग्रामीण इलाके में सूबे की पुलिस और होमगार्ड के जवानों को तैनात कर मनमानी की छूट दी गई। फिलहाल मामले पर शासन-प्रशासन की पैंनी नजर है, व हालात काबू में करने की कोशिशें तेज कर दी गईं हैं।












Click it and Unblock the Notifications