भाजपा-आप की साझा सरकार के लिये दिखी उम्मीद की किरण

किरण बेदी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वो मध्यस्थता करने के लिये पूरी तरह तैयार हैं। उनका कहना है कि दिल्ली की जनता ने दोनों को जनादेश दिया है, तो क्यों न दोनों मिलकर सरकार बनायें और दिल्ली को एक नई प्रगति की ओर ले जायें।
उन्होंने आगे कहा कि इसके लिये जरूरी है दोनों की ओर से कम से कम एक पहल, क्योंकि जबतक दोनों पार्टियां खुद एक दूसरे से हाथ मिलाने का मन नहीं बनायेंगी, तब तक सरकार बनने के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता और ऐसे में मेरे मध्यस्थता करने से भी कोई लाभ नहीं मिलने वाला।
खैर किरण बेदी की यह बात भी ठीक है, क्योंकि अगर दो पार्टियां मिल गईं, तो सरकार एक भारी-भरकम खर्च से बच जायेगी, जो दोबारा चुनाव कराने में होगा, आखिरकार वो भी तो आम आदमी का ही पैसा है।












Click it and Unblock the Notifications