BJP foundation Day: 42 साल की हुई भाजपा, 9 करोड़ सदस्यों के साथ आज है दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी
नई दिल्ली,06 अपैल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आज अपना 42वां स्थापना दिवस मना रही है। 6 अप्रैल 1980 को स्थापित, भाजपा लगभग 9 करोड़ सदस्यों के साथ अब दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। इससे पहले 8.60 करोड़ सदस्यों वाली चीन की कम्युनिस्ट पार्टी को दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल माना जाता था।

Recommended Video
केवल सदस्यों के आधार पर नहीं बल्कि हर राजनीति पैरामीटर के आधार पर भाजपा आज सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। जैसे कि राज्यों में शासन करने के मामले में, विधानसभाओं और लोकसभा में सदस्यों की संख्या में मामले में आज बीजेपी का ही बोलबाला है।

यही नहीं राज्य सभा में पहली बार बीजेपी (BJP) ने सदस्यता में 100 से ज्यादा का आंकड़ा पार किया है। ये उपलब्धि हासिल करने वाली बीजेपी 1988 के बाद पहली पार्टी बन गई है। गुरुवार को हुए संसद के उच्च सदन के चुनाव के हालिया दौर के बाद बीजेपी के राज्य सभा सांसदों की संख्या अब 101 हो गई है। गौरतलब है कि बीजेपी ने ये उपलब्धि 13 में से चार सीटें जीतकर हासिल की, जिसके लिए गुरुवार को मतदान हुआ था।

बता दें कि इस वक्त 16 से लेकर 28 राज्यो में भाजपा या उसके गठबंधन वाली सरकार है। तो वहीं लोकसभा में इसके अपने 301 सांसद हैं, जो कि पार्टी गठन के बाद से उसकी सबसे बड़ी संख्या है। आपको बता दें कि छह अप्रैल 1980 को जनता पार्टी से अलग होकर बीजेपी की स्थापना की गई थी। इस पार्टी के पहले अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी थे।
दरअसल भाजपा को श्याम प्रसाद मुखर्जी , दीनदयाल उपाध्याय , डॉ.बलराज मधोक वाली भारतीय जनसंघ का नया रूप माना जाता है।। जनसंघ की स्थापना डॉ.श्याम प्रसाद मुखर्जी ने साल 1951 में की थी। भाजपा उन्हीं की सोच और सिद्धांतों को लेकर आगे बढ़ी और हिंदूत्व पार्टी के रूप में विख्यात हुई। कमल के फूल पर बीजेपी को चुनाव मैदान में उतरने का मौका 1984 में मिला था तो वहीं साल 1996 पार्टी लोकसभा में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में केंद्र की सत्ता पर भाजपा का कब्जा हुआ लेकिन ये सरकार केवल 13 दिन चल पाई।

इसके बाद 1998 में अटल बिहारी के नेतृत्व वाली सरकार मात्र 13 महीने चली और इसके बाद चुनाव हुए और 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी और इसके बाद 2004 और 2009 में भाजपा की करारी हार हुई लेकिन साल 2014 में भाजपा ने इतिहास रचा और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को पीएम के रूप में पेश करके चुनाव लड़ा और प्रचंड जीत हासिल की और तब से ही पीएम मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार सत्ता पर कायम है। ये इतिहास साल 2019 में भी दोहराया गया।
{document1












Click it and Unblock the Notifications