VK Pandian Quit Politics: नवीन पटनायक के करीबी वीके पांडियन का राजनीति से संन्यास, चुनावी हार की ली जिम्मेदारी
VK Pandian Quit Politics: ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजेडी) की विधानसभा चुनाव में हार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के करीबी और पूर्व आईएएस अधिकारी वीके पांडियन ने राजनीति ने संन्यास की घोषणा कर दी है। वीके पांडियन ने ऐसे वक्त में राजनीति छोड़ने का ऐलान किया है, जब एक दिन दिन 8 जून को नवीन पटनायक ने उनको लेकर बयान दिया था।
नवीन पटनायक के सहयोगी वीके पांडियन ने ओडिशा चुनाव में हार के बाद सक्रिय राजनीति छोड़ने की घोषणा की है। पांडियन पटनायक के अत्यंत करीबी और उनके उत्तराधिकारी माने जा रहे थे।

चुनावों में शर्मनाक हार के बाद फैसला
ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के करीबी सहयोगी वीके पांडियन ने रविवार को बीजू जनता दल (बीजेडी) की लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनावों में शर्मनाक हार के बाद सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की है।
जारी किया वीडियो संदेश
पूर्व नौकरशाह पांडियन ने अपने एक वीडियो संदेश में कहा, "राजनीति में शामिल होने का मेरा इरादा केवल नवीन बाबू की सहायता करना था और अब मैं जानबूझकर खुद को सक्रिय राजनीति से अलग करने का फैसला करता हूं।"
हार को लेकर दिया ये बयान
उन्होंने आगे कहा, "अगर मैंने इस यात्रा में किसी को ठेस पहुंचाई है तो मुझे खेद है। अगर मेरे खिलाफ इस अभियान की वजह से बीजेडी की हार हुई है तो मुझे खेद है। मैं इसके लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं सहित पूरे बीजू परिवार से माफी मांगता हूं।"
पांडियन पर दिया था पटनायक ने बयान
नवीन पटनायक ने शनिवार (08 जून) को भुवनेश्वर में मीडिया से बात करते हुए कहा था कि, "जब भी मुझसे मेरे उत्तराधिकारी के बारे में पूछा गया, मैंने स्पष्ट रूप से कहा कि वह पांडियन नहीं हैं। मैं फिर से दोहराता हूं कि ओडिशा के लोग मेरे उत्तराधिकारी का फैसला करेंगे।"
उन्होंने आगे कहा था कि, "पांडियन की कुछ आलोचना हुई है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। पांडियन पार्टी में शामिल हुए, उन्होंने कोई पद नहीं संभाला। उन्होंने इन चुनावों में किसी भी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ा। जब भी मुझसे मेरे उत्तराधिकारी के बारे में पूछा गया, मैंने स्पष्ट रूप से कहा कि यह पांडियन नहीं हैं। मैं फिर से दोहराता हूं कि ओडिशा के लोग मेरे उत्तराधिकारी का फैसला करेंगे।।"












Click it and Unblock the Notifications