Lok Sabha Elections 2019: बीजेडी ने EC को लिखा पत्र, वॉइस कॉल के जरिए BJP के प्रचार पर रोक की मांग
भुवनेश्वर। ओडिशा में बीजेडी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को खत लिखकर मांग की है कि चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद वॉयस कॉल से बीजेपी के चुनाव प्रचार को तुरंत बंद किया जाए। साथ ही मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने पर बीजेपी नेताओं और सर्विस प्रोवाइडर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी की गई है।

जानकारी के मुताबिक, राज्य चुनाव अधिकारी के पास रविवार को बीजू जनता दल के प्रतिनिधि प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय जनता पार्टी की शिकायत की है।
बीजद प्रतिनिधि प्रतिनिधिमंडल ने कहा है कि एक नंबर से भाजपा की तरफ से वॉयस कॉल आ रहा है। इस कारण इसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए बीजू जनता दल की तरफ से मांग की गई है। इसके साथ ही यह सेवा देने वाली संस्था पर भी कार्रवाई करने के लिए बीजू जनता दल के प्रतिनिधियों ने चुनाव आयोग से मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications