Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'ट्रैफिक जाम ने बना दी जोड़ी', लगा था ऐसा जाम लड़का-लड़की को हुआ प्यार, कर ली शादी

बेंगलुरु, 21 सितंबर: 'प्यार, इश्क और मोहब्बत' होने को तीन अलग-अलग शब्द है, लेकिन यह कभी भी किसी को भी हो सकता है। प्यार जगह नहीं देखता बस हो जाता है। ऐसी ही एक लव स्टोरी इन दिनों सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही है, जो कि ट्रैफिक जाम के बीच शुरू हुई। ये सच्ची प्यारी की कहानी बेंगलुरु के ट्रैफिक से जुड़ी हुई है, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर अटेंशन ले रही है।

खास शख्स को मिला ट्रैफिक जाम में प्यार

खास शख्स को मिला ट्रैफिक जाम में प्यार

बेंगलुरु का ट्रैफिक हमेशा से ही लोगों के लिए सिरदर्दी भरा रहा है। वैसे यह शहर अपने खूबसूरत मौसम, सर्द दिनों और भीड़भाड़ वाली सड़कों के लिए जाना जाता है। हालांकि, ट्रैफिक की समस्या सभी के लिए हो सकती है, लेकिन उस खास शख्स के लिए नहीं जिसने इसी जाम में अपने प्यार को पाया।

सोशल मीडिया पर वायरल Love Story

सोशल मीडिया पर वायरल Love Story

दरअसल, ट्विटर पर शेयर किए जाने के बाद एक प्रेम कहानी जमकर वायरल हो गई है। हालांकि यह कम शब्दों में बताई गई है। एक Reddit यूजर के अनुसार वह बेंगलुरु के सोनी वर्ल्ड सिग्नल के करीब अपनी पत्नी से मिले। पोस्ट के मुताबिक दोनों पहले दोस्त थे। लड़का एक दिन जब अपनी दोस्त को घर छोड़ने जा रहा था, तभी एजीपुरा फ्लाईओवर के निर्माण ने उन्हें ट्रैफिक जाम में फंसने के लिए मजबूर कर दिया। और फिर वो ही जाम उसकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल बन गया।

जाम में फंसने के बाद शुरू हुई प्रेम कहानी

जाम में फंसने के बाद शुरू हुई प्रेम कहानी

स्टोरी के मुताबिक जाम में देर तक फंसे रहने के बाद दोनों को भूख लगी और उन्होंने उस एरिया से दूर एक अलग रोड को चुनने का फैसला किया। फिर दोनों ने उस दिन साथ डिनर किया। यहीं से दोनों दोस्तों की स्टोरी लव स्टोरी में बदलना शुरू हो गई। दोनों ने एक दूसरे को 3 साल तक डेट करने के बाद शादी कर ली।

एजीपुरा फ्लाईओवर को लेकर भी कसा तंज

एजीपुरा फ्लाईओवर को लेकर भी कसा तंज

इतना ही नहीं अपने स्टोरी में यूजर ने आगे बताया कि मैंने उसे तीन साल तक डेट किया। शादी को 2 साल हो चुके हैं लेकिन 2.5 KM एजीपुरा फ्लाईओवर अभी भी अंडर कंस्ट्रक्शन है। लोगों को इस कपल की लव स्टोरी बेहद पसंद आ रही है। कई लोगों को तो यकीन भी नहीं हो रहा कि आखिर ट्रैफिक जाम में फंसने के बाद लोगों को बुरा हाल हो जाता है तो किसी का भला ऐसे घर कैसे बस सकता है।

लोगों को पसंद आ रही कपल की कहानी

लोगों को पसंद आ रही कपल की कहानी

ट्विटर पर Aj नाम के यूजर ने इस पोस्ट किया है, जिस पर अब तक 4 हजार से ज्यादा लाइक्स और ढेरों कमेंट्स की बाढ़ आ चुकी है। लोगों को भी इस प्यारी की लव स्टोरी से प्यार होता नजर आ रहा है। कमेंट में लोगों ने बेंगलुरु ट्रैफिक जाम को लेकर अपने-अपने एक्सपीरियंस भी शेयर किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+