मायूम हिरण को स्तनपान कराने वाली महिला की तस्वीर Viral, इंटरनेट पर भावुक हुए लोग
नई दिल्ली। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर एक ग्रामीण महिला की है जो एक छोटे से हिरण के बच्चे को स्तनपान करवा रही है। इस तस्वीर को साल 2017 में पहले बार जाने-माने शेफ विकास खन्ना ने शेयर किया था। अब एक बार फिर से ये तस्वीर वायरल हो रही है। लोग उस महिला, उसके समाज और ममत्व की तारीफ कर रहे हैं। दरअसल ये महिला बिश्नोई समाज की है।

आपको बता दें कि बिश्नोई समाज जानवरों और पेड़ों की रक्षा के लिए जाने जाते हैं। बिश्नोई समाज के लोग हिरणों को अपने बच्चों की तरह पालते हैं। अब इस तस्वीर को IFS प्रवीण कसवान ने शेयर किया है। इस तस्वीर को 18 जुलाई को उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट पर साझा किया और चंद घंटों में ही 1200 से ज्यादा लोगों ने इसे रिट्वीट किया, जबकि 4500 से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया। हिरण को स्तनपान कराती बिश्नोई समाज की महिला की तस्वीर के साथ-साथ उन्होंने लिखा है जोधपुर में बिश्नोई समुदाय जानवरों की इस तरह देखभाल करता है।
इनके लिए ये मासूम जानवर उनके बच्चों से कम नहीं। उनमें से एक को महिला स्तनपान करवा रही है। यह वही लोग हैं, जिन्होंने वृक्षों को बचाने के लिए अपनी जान तक दी है।'वहीं लोग इस फोटो को लाइक कर महिला की सहारना कर रहे हैं। जानवरों के प्रति बिश्नोई समाज के प्रेम की तारीफ कर रहे हैं।
गौरतलब है कि राजस्थान का बिश्नोई समुदाय अपने पर्यावरण प्रेम के लिए विश्व प्रसिद्ध है। ये समाज हमेशा से ही वन्य प्राणियों और पेड़-पौधों की रक्षा की है। इन्होंने जंगली जानवर और पेड़ों को बचाने के लिए अपनी जान तक दी है।












Click it and Unblock the Notifications