सोनिया गांधी को मिला बर्थडे सरप्राइज, नरेंद्र मोदी ने कहा हैप्पी बर्थडे
नई दिल्ली। मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्षा और यूपीए प्रमुख सोनिया गांधी का बर्थडे है और इस मौके पर उन्हें जब पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से ट्विटर पर बधाई दी गईं, तो शायद यह उनके लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था।

सोमवार को सोनिया ने छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले और शुक्रवार को श्रीनगर में हुए आतंकी हमले के बाद कार्यकर्ताओं से उनका जन्मदिन न मनाने का अनुरोध किया है।
मंगलवार की सुबह मोदी ने पहले ट्विटर पर झारखंड और जम्मू कश्मीर के वोटर्स से वोट डालने की अपील की। इसके बाद उन्होंने ट्वीट करते हुए सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी।
मोदी ने अपनी ट्वीट में लिखा कि भगवान सोनिया को लंबी उम्र दे और उनका स्वास्थ्य भी बेहतर रखे। सोनिया गांधी ने मंगलवार को 68 वर्ष पूरे कर लिए हैं।
मोदी की बर्थडे विशेज इसलिए भी और खास हो जाती है क्योंकि लोकसभा चुनावों से पहले प्रचार के दौरान मोदी ने सोनिया के साथ ही पूरे गांधी परिवार को आड़े हाथों लिया था।
मोदी को अक्सर रैलियों में यह कहते हुए सुना गया कि देश को मां बेटे की सरकार से मुक्त कराना है। ऐसे में जब जन्मदिन पर बधाई मिले तो फिर वह सरप्राइज से कम नहीं होता।












Click it and Unblock the Notifications