पर्दे पर 'मास्टरबेशन' का सीन देने वाली स्वरा को चाहिए Bikini Body, शादी का प्लान भी बताया

नई दिल्ली। बिंदास, बेबाक और बोल्ड बॉलीवुड हसीना स्वरा भास्कर का आज 32वां जन्मदिन है। सुबह से उन्हें लोग जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। अपने लगभग 11 साल के करियर में स्वरा ने लीक से हटकर किरदार निभाए हैं, जिसके लिए कभी वो काफी सराही गईं तो कभी वो आलोचना का शिकार हुईं। अगर फिल्म 'हिरोईन' में उन्होंने एक समलैंगिक किरदार प्ले किया, जिसे कि फिल्म की लीड एक्ट्रेस करीना के साथ, इंटिमेट होने की कोशिश करने में, भी झिझक नहीं हुई तो वहीं उन्होंने 'वीरे दी वेडिंग' में मास्टरबेशन सीन देकर जबरदस्त आलोचनाएं भी बटोरीं लेकिन इसके बावजूद स्वरा भास्कर की बोल्डनेस में कोई कमी नहीं आई, उनका बिंदासपन बदस्तूर जारी है।

Recommended Video

    Swara Bhaskar Birthday: 33 साल की हुईं स्वरा, Cake काटते वक्त क्यों हुईं Emotional? | वनइंडिया हिंदी
    बिंदास और बेबाक हैं स्वरा भास्कर

    बिंदास और बेबाक हैं स्वरा भास्कर

    केवल रील लाइफ ही नहीं बल्कि रीयल लाइफ में भी स्वरा भास्कर काफी खुलकर अपने विचार लोगों के सामने रखती हैं। अब चाहे जेएनयू का मसला हो या फिर किसान आंदोलन, चाहे बिहार में कन्हैया कुमार के लिए चुनावी प्रचार करना हो या फिर कंगना रनौत को ट्विटर पर जवाब देना हो, स्वरा भास्कर ने हमेशा स्पष्ट रूप से अपनी बात सोशल प्लेटफार्म पर कही है।

     फैमिली गर्ल हूं: स्वरा भास्कर

    फैमिली गर्ल हूं: स्वरा भास्कर

    हाल ही में स्वरा ने पिंकवीला का इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने अपने बारे में काफी कुछ बताया है। उन्होंने कहा कि वो पूरी तरह से फैमिली गर्ल हैं, उन्हें अपनी खुशी अपनों संग बांटने में मजा आता है। वो पार्टी एनिमल भी हैं, उन्हें तैयार होकर पार्टी में जाना बहुत पसंद है।

    'खुद के लिए bikini fit body चाहती हैं स्वरा'

    'खुद के लिए bikini fit body चाहती हैं स्वरा'

    उन्होंने कहा था कि वो इस साल खुद के लिए bikini fit body चाहती हैं, वो फिटनेस पर ध्यान दे रही हैं। शादी के प्लान को लेकर स्वरा ने कहा कि जिस दिन राईट पर्सन मुझे मेरी लाइफ के लिए मिल जाएगा, उस दिन शादी कर लूंगी, हो सकता है कि मेरी खोज इसी साल खत्म हो जाए।

    'रांझणा' के लिए मिला पुरस्कार

    'रांझणा' के लिए मिला पुरस्कार

    मालूम हो कि 9 अप्रैल 1988 को दिल्ली में जन्मी स्वरा ने एक्टिंग करियर की शुरुआत थियेटर से की थी। जबकि साल 2010 में 'गुजारिश' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। स्वरा को फिल्म 'तनु वेड्स मनु' में उनके किरदार पायल के लिए याद किया जाता है। उसके बाद फिल्म 'रांझणा' में भी स्वरा ने अपने बेहतरीन अभिनय से आलोचकों के मुंह बंद कर दिए थे, उन्हें इस फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए कई पुरस्‍कारों से सम्मानित किया गया था।

    सोशल मीडिया की चर्चित हस्ती हैं स्वरा भास्कर

    इसके बाद उन्होंने कई बेहतरीन फिल्‍में की हैं जिनमें से 'निल बटे सन्‍नाटा', 'अनारकली ऑफ अराह', 'वीरे दी वेडिंग', 'प्रेम रतन धन पायो' और 'चिल्‍लर पार्टी' आदि प्रमुख हैं। वो ज्वलंत मुद्दों पर निडर होकर अपनी राय भी रखती हैं और इस वजह से अक्सर वो सोशल मीडिया पर या तो ट्रोल होती हैं या फिर ट्रेडिंग में रहती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+