Bird Flu से खौफजदा दिल्ली, मयूर विहार के सेंट्रल पार्क में 100 से अधिक कौवे मृत
नई दिल्ली। Bird flu scare: कोरोना वायरस संकट के बीच बर्ड फ्लू की दस्तक ने केंद्र और राज्य सरकारों की मुश्किलें बढ़ी दी हैं। हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, केरल और कर्नाटक सहित कई राज्यों में बर्ड फ्लू के नमूने मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। इस बीच अब देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में बर्ड फ्लू के संकेत मिलने की खबरें सामने आ रही हैं। दिल्ली के एक पार्क में बड़ी संख्या में कौवों की मौत का मामला सामने आया है जिसके बाद जांच टीम मौके पर पहुंची।

हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें दिल्ली के मयूर विहार (Mayur vihar) फेज-3 के A 2 सेंट्रल पार्क में दर्जनों की संख्या में मरे हुए कौवों को दिखाया गया है। पार्क के केयर टेकर टिंकू चौधरी के अनुसार पिछले 3-4 दिनों से लगातार कौवों की मौत हो रही है। टिंकू बताया कि अब तक करीब 100 कौवों की मौत हो चुकी है, शुक्रवार को भी कई कौवे जमीन पर मरे पाए गए। वायरल हो रहा वीडियो भी टिंकू चौधरी ने ही बनाया है। कौवों की मौत का मामला सामने आने के बाद आज दिल्ली सरकार (Delhi Government) के दो डॉक्टरों की टीम ने पार्क का दौरा किया।
Recommended Video
यह भी पढ़ें: बर्ड फ्लू पर CM शिवराज सिंह चौहान का बयान, हमने राज्य में पोल्ट्री फर्मों को कर दिया है बंद
बताया जा रहा है कि जांच टीम मृत कौवे के शव को टेस्ट के लिए लैब ले जाएगी, और इस बात का पता लागने की कोशिश करेगी कि आखिर पार्क में इतनी बड़ी संख्या में कौवों की मौत की क्या वजह है। जाहिर है कि देश के कुछ हिस्सों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद लोगों में डर का माहौल है, ऐसे में दिल्ली में कौवों की संदिग्ध मौत चिंता का विषय बना हुआ है। मौके पर पहुंची जांच टीम के मुताबिक कौवों के मौत की दो वजह हो सकती है। पहला- बर्ड फ्लू या दूसरा कड़ाके की ठंड। हालांकि मेडिकल एक्जामिनेशन के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications