'अपनी सेनाओं पर हमें है गर्व': निधन से ठीक 1 दिन पहले बिपिन रावत ने रिकॉर्ड किया था ये Video

नई दिल्ली, 12 दिसंबर। देश के लिए अहम ऑपरेशन्स को अंजाम देने और नेतृत्व करने वाले भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत अब हमारे बीच नहीं हैं। बुधवार, 8 दिसंबर को तमिलनाडु में कुन्नूर के पास उनका हेलिकॉप्टर दुर्घटना ग्रस्त हो गया था। निधन से ठीक पहले जनरल बिपिन रावत ने भारतीय सेना को 'स्वर्णिम विजय पर्व' की शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो संदेश रिकॉर्ड किया था, जिसे अब रिलीज किया गया है। वीडियो में बिपिन रावत को देख एक बार फिर देश भावुक हो गया।

Recommended Video

    Helicopter Crash से पहले CDS Bipin Rawat ने Vijay Parv के लिए रिकॉर्ड किया था संदेश |वनइंडिया हिंदी
    'स्वर्णिम विजय पर्व' के लिए रिकॉर्ड किया था वीडियो

    'स्वर्णिम विजय पर्व' के लिए रिकॉर्ड किया था वीडियो

    सीडीएस बिपिन रावत की मौत से ठीक एक दिन पहले यानी 7 दिसंबर को 'स्वर्णिम विजय पर्व' के लिए उनका वीडियो रिकॉर्ड किया गया था। अब आज से शुरू हुए 'स्वर्णिम विजय पर्व' के उद्घाटन अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में दिल्ली के इंडिया गेट लॉन में बिपिन रावत के इस पूर्व-रिकॉर्डेड संदेश को रिलीज किया गया। बता दें कि 1971 के युद्ध के 50 साल पूरे होने देश सेना के शौर्य और उपलब्धि को 'स्वर्णिम विजय पर्व' के रूप में मना रहा है।

    1971 के शहीदों को दी थी श्रद्धांजलि

    1971 के शहीदों को दी थी श्रद्धांजलि

    उद्घाटन समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका समेत 13 लोगों के हेलिकॉप्टर कैश में निधन के बाद 'स्वर्णिम विजय पर्व' को सादगी से मनाने का फैसला लिया गया है। अपने आखिरी वीडियो संदेश में बिपिन रावत ने सेना को विजय पर्व की बधाई देते हुए कहा कि हमें आप पर गर्व है। इसके साथ ही उन्होंने 1971 के युद्ध में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि भी दी थी। सोशल मीडिया पर भी बिपिन रावत का ये वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है।

    'हमें अपनी सेना पर गर्व'

    'हमें अपनी सेना पर गर्व'

    अपने इस वीडियो में सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने कहा था, 'स्वर्णिम विजय पर्व' के अवसर पर मैं भारतीय सेना के सभी बहादुर जवानों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं' भारतीय सेना की 1971 की लड़ाई में जीत की 50वीं वर्षगांठ को हम विजय पर्व के तौर पर मना रहे हैं। मैं इस पावन पर्व पर सशस्त्र सेनाओं के वीर जवानों को याद करते हुए उनके बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।' बता दें कि अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते 'स्वर्णिम विजय पर्व' के लिए बिपिन रावत ने पहले ही अपना शुभकामना संदेश रिकॉर्ड करवा लिया था।

    8 दिंसबर को हुआ था हादसा

    8 दिंसबर को हुआ था हादसा

    मालूम हो कि बीते 8 दिसंबर की दोपहर तमिलनाडु के कुन्नूर में भारतीय वायुसेना का हेलिकॉप्टर एमआई-17 किसी कारण वश दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हेलिकॉप्टर में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और अन्य 11 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि इस हादसे में एक मात्र ऑफिसर ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को मलबे से जिंदा बाहर निकाला जा सका। हालांकि वह अभी भी जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं। उनकी हालत स्थित बनी हुई है।

    यह भी पढ़ें: गैरसेंण में कांग्रेस ने किए 3 प्रस्ताव पारित, देहरादून में खनन को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत का हल्ला बोल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+