वरिष्ठ खिलाड़ियों से खुश नहीं थे धोनी, कहा था- ये मेरी टीम में फिट नहीं होते

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर गुरुवार को लोगों के सामने आ गया, जिसने आते ही लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचना शुरू कर दिया। फिल्म के इस ट्रेलर में एक खास बात यह सामने आई है कि धोनी खुद ही चयनकर्ताओं से अपनी टीम के तीन वरिष्ठ साथियों को निकालने के लिए कह रहे हैं।

dhoni

फिल्म के ट्रेलर के हिसाब से धोनी ने चयनकर्ताओं से कहा था कि वह तीनों लोग वन डे मैच के फॉर्मेट के लिए फिट नहीं हैं, इसलिए उन्हें टीम से बाहर कर देना चाहिए। धोनी की जिंदगी पर बनी इस फिल्म में धोनी का किरदार सुशान्त राजपूत ने निभाया है। आपको बता दें कि इस ट्रेलर की लॉन्चिंग करने आए महेन्द्र सिंह धोनी ट्रेलर लॉन्च करने के तुरंत बाद बिना पत्रकारों से बाद किए वहां से चले गए थे।

ट्रेलर में सुशान्त राजपूत चयनकर्ताओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करते हुए दिख रहे हैं। वह चयनकर्ताओं से कह रहे हैं, "वो मेरी टीम में फिट नहीं होते।" धोनी का किरदार निभा रहे सुशान्त से एक चयनकर्ता कहता है, "यह उन लोगों को टीम से निकलाने चाहते हैं, जिन्होंने इन्हें सबसे अधिक प्रमोट किया है। ऐसा लगता है कि यह किसी और को टीम में रहने ही नहीं देना चाहते हैं।"

चयनकर्ता की इस बात का जवाब देते हुए सुशान्त कहते हैं, "सर, हम सभी देश के नौकर हैं और हम सभी अपना काम कर रहे हैं।" पहले ये खबरें आई थीं कि धोनी अपने कुछ वरिष्ठ खिलाड़ियों के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं और इसे लेकर उन्होंने खिलाड़ियों से बात भी की है, लेकिन कभी भी धोनी ने अपनी बात जग जाहिर नहीं की।

हालांकि, यह भी संभावनाएं हैं कि फिल्म में मसाला डालने के लिए ऐसा किया गया हो, लेकिन किसी शख्स की बायोपिक में तथ्यों से इस तरह के छेड़छाड़ नहीं किया जाते हैं, ऐसे में यह सारी बातें एक सच की ओर इशारा करती हैं। अब देखना यह होगा कि इस बात को लेकर लोगों की क्या प्रतिक्रिया आती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+