बायोलॉजिकल-ई ने अपनी वैक्सीन कार्बोवेक्स के दाम घटाए, जानें नई कीमत
नई दिल्ली, 16 मई: फार्मा कंपनी बायोलॉजिकल ई. लिमिटेड ने अपनी कोरोना वायरस वैक्सीन कार्बोवेक्स के दाम घटा दिए हैं। कंपनी ने वैक्सी की कीमत जो पहले 840 रुपए थी, उसे घटाकर 250 रुपए कर दिया है। हालांकि बाजार में खरीदने पर सभी टैक्स और प्रशासन शुल्क मिलाकर इस वैक्सीन की कीमत 400 रुपए प्रति खुराक होगी।
Recommended Video
Coronavirus Update India: Corona संक्रमित बच्चे हो रहे Hepatitis के शिकार | वनइंडिया हिंदी

बता दें कि देश में 12 से 14 साल के बच्चों के लिए जो वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है, उसमें बायोलाजिकल-ई की कार्बोवेक्स वैक्सीन ही लगाई जा रही है। 12 से 14 साल आयुवर्ग के बच्चों को कार्बोवेक्स टीके की दो डोज 28 दिनों के अंतर पर दी जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications