Bill Gates: 'यह इंजीनियरिंग चम्तकार है', स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को देख बोले बिल गेट्स, PM मोदी ने दी ये प्रतिक्रिय

Bill Gates Visit Statue of Unity: भारत दौरे पर आए दिग्गज अरबपति और माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने गुजरात स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने इसे इंजीनियरिंग चमत्कार बताया है।

साथ ही बिल गेट्स ने इसे सरदार वल्लभ भाई पटेल को महान श्रद्धांजलि बताया। उन्होंने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर आमंत्रित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। साथ ही स्थानीय जनजातीय समुदायों के लिए आर्थिक अवसर की भी सराहना की।

महिलाओं के लिए आर्थिक अवसर भी पैदा कर रहा

बिल गेट्स ने अपने पोस्ट में कहा कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखने के निमंत्रण के लिए नरेंद्र मोदी को धन्यवाद। यह एक इंजीनियरिंग चमत्कार है। सरदार पटेल को महान श्रद्धांजलि है। यह देखकर भी अच्छा लगा कि यह स्थानीय आदिवासी समुदायों, विशेषकर महिलाओं के लिए आर्थिक अवसर भी पैदा कर रहा है।

पीएम मोदी ने सभी से किया ये आग्रह

उनके पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बिल गेट्स द्वारा अनुभव का आनंद लेने पर हमें खुशी हो रही है। उन्होंने दुनिया भर के लोगों से गुजरात में दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखने का भी आग्रह किया।

बेहद खुशी हुई, बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि यह देखकर खुशी हुई। आपने 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' में अपने अनुभव का आनंद लिया। मैं दुनिया भर के लोगों से आने वाले समय में इसे देखने का भी आग्रह करता हूं।

यह भी पढ़ें- डॉली चायवाले ने नहीं पहचाना था बिल गेट्स को, अब बताई अपनी दिली तमन्ना, कहा-एक दिन चाहता हूं कि पीएम...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+