बिल और हिलेरी क्लिंटन ने की मोदी से मुलाकात, नाना-नानी बनने पर दी बधाई
न्यूयार्क। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने अमेरिका दौरे के तीसरे दिन पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और उनकी पत्नी हिलेरी क्लिंटन से मुलाकात की। मोदी के साथ विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी मौजूद थी। दोनों देशों के नेताओं के बीच भारत-अमेरिका संबंधों पर चर्चा हुई तो वहीं मोदी से क्लिंटन दंपति को नाना-नानी बनने पर शुभकामनाएं दी।

दोनों के बीच करीब पौन घंटे तक मुलाकात हुई।प्रधानमंत्री और सुषमा ने क्लिंटन दंपति का गर्मजोशी से स्वागत किया। मोदी के साथ ही सुषमा स्वराज ने हिलेरी से गले मिलकर बधाई दी।
गौरतलब है कि बिल क्लिंटन और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी की बेटी चेल्सी ने पिछले हफ्ते एक बच्ची को जन्म दिया जिसका नाम शारलट रखा गया है। मोदी ने ये मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब खबरें हैं कि हिलेरी क्लिंटन 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में किस्मत आजमा सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications