Bilkis Bano Case: 'बिलकिस के दोषी लापता नहीं, पुलिस की निगरानी में', अधिकारी का खुलासा
Bilkis Bano Case: बिलकिस बानो गैंगरेप केस के 11 दोषी अब पुलिस की निगरानी में हैं। यह जानकारी गुजरात पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को दी।
सहायक पुलिस अधीक्षक लिमखेड़ा डिवीजन बिशाखा जैन ने कहा कि जब से सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की रिहाई रद्द की है, तबसे वे पुलिस की निगरानी में हैं। हमने उस दिन ही उन सभी से संपर्क किया और ऐसा नहीं लगा कि फैसले के बाद उनका संपर्क में रहने का कोई इरादा था। लापता होने का सुर्खियों में छाया था मामला...

दरअसल, बीती 8 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार द्वारा बिलकिस बानो गैंगरेप केस के 11 दोषी को दी गई रिहाई रद्द की। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस बीवी नागरत्ना और उज्जल भुइयां की पीठ ने यह फैसला लिया। साथ ही दोषियों को दो सप्ताह में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया था। इसके बाद कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि अधिकांश दोषी लापता थे और उनके परिवार उनके ठिकाने से अनजान थे।
दोषियों ने किया आत्मसमर्पण
हालांकि, शुक्रवार को सहायक पुलिस अधीक्षक लिमखेड़ा डिवीजन बिशाखा जैन ने दावों का खंडन किया। कहा कि दोषियों को पता था कि उन्हें आत्मसमर्पण करना होगा और वे 8 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्वेच्छा से पुलिस स्टेशन आए थे।
आईपीएस अधिकारी ने कहा कि उन्हें पता था कि उन्हें आत्मसमर्पण करना होगा, और वे सुप्रीम कोर्ट के आदेश (8 जनवरी के) के बाद स्वेच्छा से हमें अपने ठिकाने के बारे में सूचित करने के लिए पुलिस स्टेशन आए। यह सच नहीं है कि वे लापता हो गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications