अनंतनाग में सीआरपीएफ बटालियन पर आतंकियों ने की गोलीबारी, पुलिस की गाड़ी पर बरसाए पत्‍थर

श्रीनगर। बुधवार को कुछ अज्ञात आतंकियों ने दक्षिण कश्‍मीर के अनंतनाग जिले में आने वाले बिजबेहरा के हासनपोरा में स्थित सीआरपीएफ के बटालियन के गेट पर गोलीबारी की और फरार हो गए। आतंकियों ने फायरिंग सीआरपीएफ की 30वीं बटालियन के जी कंपनी की बटालियन को निशाना बनाने की कोशिश की थी। आतंकियों की गोलीबारी के जवाब में गेट पर तैनात गार्ड ने भी गोलीबारी की। आतंकी इस फायरिंग की आड़ में भागने में कामयाब हो गए। घटना में किसी के भी घायल होने की कोई खबर नहीं है।

anantnag-crpf-firing

एक के बाद एक हिंसा की खबरें

अनंतनाग से ही एक वीडियो न्‍यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कैसे प्रदशर्नकारी पुलिस की गाड़ी पर डंडे और पत्‍थर बरसा रहे हैं। प्रदर्शनकारी इस कदर उत्‍तेजित हो जाते हैं कि पुलिस को वहां से भागना पड़ता है। बकरीद के मौके पर घाटी से एक के बाद एक हिंसा और हत्‍या की खबरें आ रही हैं। बुधवार को ही जम्मू कश्‍मीर के कुलगाम में आतंकियों ने पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्‍या कर दी है। आतंकियों ने पुलिसकर्मी को कुलगाम के जाजरिपोरा स्थित ईदगाह के बाहर गोली मारी है। इस घटना में और ज्‍यादा जानकारी का इंतजार है। इस घटना से पहले आतंकियों ने पुलवामा में बीजेपी कार्यकर्ता शबीर अहमद भट्ट की हत्या को अंजाम दिया था। न्‍यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मंगलवार रात करीब 2:30 बजे आतंकी पुलवामा स्थित उनके घर में घुसे और शबीर को गोलियों से छलनी कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+