BJD ने बिजयंत पांडा को किया निलंबित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का लगा आरोप
नई दिल्ली। बीजू जनता दल के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने सांसद बिजयंत पांडा को पार्टी से निलंबित कर दिया है। केंद्रपाड़ा से लोकसभा सांसद बिजयंत पांडा पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगा, जिसके बाद उनसे पार्टी की प्राथमिक सदस्या छीन ली गई और पार्टी से निलंबित कर दिया गया।

बीजेडी प्रमुख और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पयनायक ने उन्हें पार्टी से निलंबित करने का फैसला लिया और अनुशानात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया। वहीं पार्टी के इस फैसले पर हैरानी जताते हुए बिजयंत पांडा ने ट्वीट कर लिखा कि मैं पार्टी के फैसले से हैरान हूं। उन्होंने पार्टी द्वारा खुद पर लगाए गए आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि मेरे ऊपर रगाए गए तमाम आरोप गलत और आधारहीन हैं।
पार्टी के करबीबी सूत्रों की मानें तो पांडा पर बीजेपी से करीबी होने का आरोप लग रहा था। पार्टी उनकी इस नजदीकी से नाराज था। वहीं बीजेपी अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अकेले दम पर ओडिशा में सरकार बनाना चाहती है। ऐसे में पांडा की बीजेपी से बढ़ती करीबी की वजह से पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।












Click it and Unblock the Notifications