'बिहार तभी आगे बढ़ेगा, जब...', गरीबों-वंचितों का सामर्थ्य बढ़ाने में जुटी BJP सरकार, औरंगाबाद में बोले PM मोदी

PM Modi in Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर पहुंचे हैं। इस बीच उन्होंने शनिवार को औरंगाबाद में सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि बिहार का विकास तभी होगा जब राज्य के गरीब आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमारी सरकार हर गरीब, दलित, आदिवासी और वंचितों की क्षमता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि साथियों बिहार आगे बढ़ेगा, जब बिहार का गरीब आगे बढ़ेगा। इसलिए हमारी सरकार देश के हर गरीब, आदिवासी, दलित और वंचित का सामर्थ्य बढ़ाने में जुटी है। बिहार के लगभग 9 करोड़ लाभार्थियों को पीएम गरीब कल्याण योजना का लाभ मिल रहा है।

PM

पीएम मोदी के साथ सीएम नीतीश भी रहे मौजूद
एनडीए गठबंधन में फिर से वापसी करने पर नीतीश कुमार पहली बार बिहार में पीएम मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी के साथ नीतीश कुमार भी मंच पर मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने लोगों को आश्वस्त भी किया। उन्होंने कहा कि हम अब कहीं नहीं जा रहे हैं। उन्होंने पीएम मोदी से कहा कि हम आपके साथ हैं। अब हमें कहीं नहीं जाना है।

पीएम मोदी ने दीं कई सौगातें
सीएम नीतीश कुमार ने बिहार की धरती पर गर्मजोशी से पीएम मोदी का स्वागत किया। उन्होंने एनडीए से नाता तोड़ने और शामिल होने का भी जिक्र किया। वहीं, बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद एनडीए आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में तेजी से जुट गई है। पीएम मोदी बिहार को कई सौगातें दी हैं।

यह भी पढ़ें- Bihar News:PM Modi का बिहार दौरा, बेगूसराय में पीएम मोदी के मंच पर ये 7 दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+