बिहार: पटरी से उतरी गोरखपुर-कोलकाता पूजा स्‍पेशल ट्रेन

बिहार: पटरी से उतरी से गोरखपुर-कोलकाता पूजा स्‍पेशल ट्रेन

नई दिल्‍ली। बिहार में मंगलवार को शाम गोरखपुर कोलकाता पूजा स्‍पेशल ट्रेन के दो डिब्बे पटरी पर उतर गए। अभी तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

train

यह हादसा बिहार के सिलौट और सिहो के बीच हुआ गोरखपुर-कोलकाता पूजा स्पेशल ट्रेन जिसका नंबर 05048 है उसके दो डिब्बे पटरी से उतर गए। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस ट्रेन के पटरी से उतरने से रूट पर ट्रेनों की आवाजाती प्रभावित हो गई।समस्तीपुर रेल मंडल के डीसीएम प्रसन्न कुमार जानकारी दी कि रेल हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस ट्रेन के पटरी पर से उतरने के कारण समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया।

ट्रेन के पटरी से उतरते की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव टीम को दुर्घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। गौरतलब है कि 20 अक्टूबर यानी आज मंगलवार से ही ये पूजा स्पेशल ट्रेन (05048) गोरखपुर से कोलकाता के लिए जा रही थी। यात्रा के दौरान सिहो और सिलौत स्टेशन के बीच ट्रेन की दो बोगियां पटरी से उतर गई है। यह ट्रेन हादसा शाम साढ़े पांच बजे के आस-पास जब मुजफ्फरपुर से समस्तीपुर की ओर जाते समय हुआ। साथ ही ये भी जानकारी मिली है कि पटरी से उतरने के दौरान बोगियों में अचानक झटके की वजह से कुछ यात्री हलके चोटिल हुए।

जारी किया गया ये हेल्‍पलाइन नंबर

समस्तीपुर रेलमंडल ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया है। समस्तीपुर रेलमंडल के अनुसार पटरी से उतरी पूजा स्पेशल ट्रेन नंबर 05048 से संबंधित जानकारी के लिए 06274232227 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर जानकारी हासिल कर सकते हैं।

रेलवे चला रहा पूजा स्‍पेशल ट्रेन

गौरतलब है कि इंडियन रेवले ने त्योहारों को देखते हुए ट्रेनों की संख्‍या मे बढ़ोत्‍तरी की है। बिहार के प्रमुख त्‍याेहार छठ, दशहरा, दिवाली की पूजा को ध्‍यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेनों (Puja Special Trains) का संचालन आरंभ किया है। इसी क्रम में रेलवे पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर रेलमंडल के लिए 21 अक्टूबर से 8 पूजा स्‍पेशल ट्रेनों की शुरुआत की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+