बिहार: सारण में पशु चोरी के शक में भीड़ ने तीन लोगों को पीट-पीटकर मार डाला

पटना। बिहार के सारण जिले में पशु चोरी के शक में तीन लोगों की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने की सनसनीखेज खबर आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, छपरा के बनियापुर इलाके में स्थानीय लोगों ने पशु चोरी के शक में तीन लोगों को बुरी तरह पीटा जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले में जांच में जुट गई है।

पशु चोरी के शक में तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या

पशु चोरी के शक में तीन लोगों की पीट-पीटकर हत्या

जानकारी के मुताबिक, ये घटना बनियापुर थाना क्षेत्र के नंदलाल टोला की है जहां बीती रात पिकअप से पालतू पशु की चोरी करने की खबर फैली तो कुछ लोगों के शोर मचाने पर गांववाले इकट्ठे हो गए, उन्होंने चोरी के शक में तीन लोगों को पकड़ लिया। इसके बाद भीड़ ने तीनों की बेरहमी से पिटाई की जिसमें दो लोगों की मौके ही मौत हो गई जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

भीड़ ने पिकअप को कब्जे लेकर पुलिस को सूचना दी

भीड़ ने पिकअप को कब्जे लेकर पुलिस को सूचना दी

भीड़ ने पिकअप वाहन को अपने कब्जे में ले लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी। बताया जा रहा है कि वाहन गोपालगंज के संतोष कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड है। फिलहाल, मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। जबकि मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

पुलिस कर रही है मामले की जांच

परिजनों का कहना है कि वे लोग चोरी की घटना में शामिल नहीं थे। ताजा जानकारी मिलने तक सारण एसपी भी मौके पर पहुंच चुके हैं। इस घटना के बाद इलाके में भारी पुलिसबल की तैनाती की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है और जो भी इस मामले में दोषी पाया जाता है, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+