छठ पर बिहार में दो बड़े हादसे, 5 बच्चों समेत 11 की मौत
दरभंगा के रामभद्रपुर के निकट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आकर 6 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई।
दरभंगा। सोमवार सुबह बिहार में दो बड़े हादसे हुए हैं। पहली खबर दरभंगा से है, जहां एक ट्रेन की चपेट में आने से तीन महिला सहित पांच लागों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर रेलमंडल के समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के रामभद्रपुर स्टेशन के पास स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई जिसमें तीन महिलाएं और दो बच्चे हैं।

घटना के बाद से स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया। इससे रेल यातायात भी प्रभावित बताया जा रहा है। गुस्साए लोगों ने रामभद्रपुर रेलवे स्टेशन पर जमकर तोड़फोड़ की है।
वहीं, दूसरा हादसा मुजफ्फरपुर में हुआ। यहां पूजा के दौरान नहा रहे पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications