हम लोगों की अपेक्षाओं पर खरे उतरने की कोशिश करेंगे: नीतीश कुमार

पटना( मुकुंद सिंह)। बिहार चुनाव में महागठबंधन की ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा बिहार के जो परिणाम आए हैं, उसके लिए वह लोगों का धन्यवाद देते हैं।

यह बिहार की जीत है, यह बिहार के लोगों की जीत है। जो अनुमान लगाए जा रहे थे कि ये कांटे की टक्कर है। उन्हें बिहार के लोगों ने बता दिया कि उनका मन किसके साथ है। हर वर्ग के लोगों, युवा, महिलाएं, पिछड़े, अतिपिछड़े आदि सभी का धन्यवाद।

''जिस तरह से चुनाव के दौरान काफी आक्रामक कैंपेन हुआ, उनसे जो परिस्थितियां पैदा करने की कोशिश की। जिस तरह के कयास लगाए जा रहे थे। उन सबसे अलग हटकर बिहार के लोगों ने अपने ज्ञान से अपने मन की बात बता दी है। इन नतीजों का हम सभी बड़ी विनम्रता से स्वीकार करते हैं। हम जनता की उम्मीदों के साथ में काम करेंगे।

नतीजे घोषित होने के बाद हम सकारात्मकता के साथ काम करेंगे। इस जनादेश पर लोगों की पहले से ही निगाहें टिकी हुई थीं। इसको लेकर लोगों के मन में बेचैनी थी, जब हमें जीत मिली। तो देश भर के मन में उल्लास प्रकट हुआ। जिस तरह के नतीजे आए हैं। उसका राष्ट्रीय स्तर पर महत्व है। देश में लोग सशक्त विपक्ष की चाहत रखते हैं।

'हम लोगों की अपेक्षाओं पर खरे उतरने की कोशिश करेंगे'

लोकतंत्र में हर कोई चाहता है कि विपक्ष मजबूत रहे। हमारे यहां बिहार के संदर्भ में जो विपक्ष है उनका हम सम्मान करेंगे। हमारे बिहार के जो भी मसले हैं। उनको लेकर विपक्ष से हमारी कोई भी ऐसी सोंच नहीं है कि हम उनसे असंतुष्ट रहेंगे। हम उनके सहयोग से काम करेंगे।

हमारे बीच कोई मतभेद नहीं

उम्मीद है, महागठबंधन की सरकार को केंद्र का समर्थन मिलेगा। हमें चंद्रबाबू नायडू, अरविंद केजरीवाल, उद्धव ठाकरे, मुलायम सिंह यादव जी आदि ने बधाई दी है, उनका धन्यवाद। राज्य में जिनसे हमारा मुकाबला था। सुशील कुमार मोदी जी उनका भी धन्यवाद करते हैं। महागठबंधन में हम हमेशा से ही तैयार रहे। हमारे बीच कोई मतभेद नहीं था।

साझा घोषणा पत्र जारी

तीनों पार्टियों के उम्मीदवारों की घोषणा एक साथ की गई। आम तौर पर गठबंधन होते हैं। उनपर इतनी स्पष्टता नहीं रहती है। हमने साझा घोषणा पत्र जारी किया। नतीजों से पहले के माहौल पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा, ''चुनाव के दौरान ध्रुवीकरण की कोशिश की गई। लेकिन लोगों के मन में समर्थन का भाव है। उन्होंने वैसा ही किया। जनता ने निर्णयकारी फैसला सुनाया। हम सभी लोगों के जनादेश को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं। हम उनकी अपेक्षाओं पर खरे उतरने की कोशिश करेंगे।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+