Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सवाल पर विवाद, पूछा- क्या कठपुतली हैं बिहार के राज्यपाल?

पटना। बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में पूछे गए एक सवाल को लेकर विवाद बढ़ सकता है। सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा में राज्यपाल को लेकर सामान्य ज्ञान के दूसरे पेपर में एक प्रश्‍न था- 'भारत में राज्य की राजनीति में राज्यपाल की भूमिका का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिए, खासकर बिहार के संदर्भ में, क्या वे केवल एक कठपुतली है?'

Bihar Public Service Commission ask in exam, is governor of bihar a puppet

अब इस सवाल को लेकर विवाद बढ़ता दिखाई दे रहा है। इस सवाल को लेकर बीपीएससी आलोचनाओं के घेरे में आ गया है। इस मामले पर बिहार लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक अमरेन्द्र कुमार की तरफ से सफाई आई है। उनका कहना है कि ऐसे प्रश्न पहले भी किए जाते रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि आयोग के सदस्यों या अधिकारियों को इस बात की जानकारी नहीं होती कि प्रश्न पत्र में क्या-क्या सवाल पूछे जा रहे हैं।

जबकि कई जानकारों को मानना है कि ऐसे सवाल पूछे जाने का चलन रहा है लेकिन इस बार प्रश्न सेट करने वाले ने 'कठपुटली' शब्द का प्रयोग कर विवाद को हवा दे दी है। जबकि कुछ लोगों का मानना है कि इसमें खासकर बिहार और कठपुतली शब्द के कारण विवाद पैदा हुआ है। हालांकि, कठपुतली जैसे शब्दों के इस्तेमाल पर आयोग की तरह से अभी कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है।

परीक्षा में पूछे गए सवाल पर बढ़ा विवाद

इस परीक्षा में एक और प्रश्न था, 'बहुत अधिक राजनीतिक दल भारतीय राजनीति के लिए अभिशाप हैं, इस तथ्य को बिहार के संदर्भ में स्पष्ट कीजिए। ऐसे ही एक प्रश्न था, 'वर्तमान सरकार विभिन्न राज्यों में स्मार्ट शहर विकसित करने के लिए प्रयासरत हैं। स्मार्ट शहरों के बारे में आपकी क्या परिकल्पनाएं हैं? आदर्श स्मार्ट शहर के विकास में विज्ञान एंव प्रौद्योगिकी की भूमिका की व्याख्या कीजिए।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+