बिहार में सूखे कुएं से मिली सवा 8 लाख ML अंग्रेजी शराब
पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। पुलिस को 750 एमएल के 380 बोतल, 180 एमएल के 1506 और दो सौ एमएल के 1362 बोतल यानी कुल 3248 बोतल मिली है। हालांकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
रोहतास। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद भी शराबों की बरामदगी थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को गुप्त सूचना पर पुलिस ने जब भोजपुर-रोहतास की सीमा पर एक सूखे कुएं में छापा मारा तो अंग्रेजी शराब की 3,248 बोतलें बरामद हुईं।

अगर शराब का लीटर में समझें तो 8,28,480 ML हुआ। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। पुलिस को 750 एमएल के 380 बोतल, 180 एमएल के 1506 और दो सौ एमएल के 1362 बोतल यानी कुल 3248 बोतल मिली है। हालांकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
आपको बता दें कि अभी कुछ दिन पहले रोहतास जिले में ही बिहार पुलिस ने 60 हजार लीटर शराब नष्ट कर दी थी। पुलिस ने शराब के बोतलों पर बुलडोजर चलवाया था। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने शराब कंपनियों को स्टॉक निकालने के लिए 2 महीने का अतिरिक्त समय दिया है। अब यह मोहलत 31 मई से बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी गई है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने शराब निर्माता कंपनियों को 31 मई तक गोदामों में पड़ा स्टॉक निकालने की मोहलत दी थी। कोर्ट ने शराब निर्माता कंपनियों से कच्चा माल भी निपटाने लिए कहा है।












Click it and Unblock the Notifications