बिहार में जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश के दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

पटना। बिहार पुलिस की एटीएस टीम ने पटना से दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन दोनों संदिग्धों के जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश और इस्लामिक स्टेट बांग्लादेश नाम के संगठनों से जुड़े होने का दावा किया है। ये दोनों संगठन बांग्लादेश में बैन हैं। दोनों संदिग्धों को बांग्लादेश का नागरिक बताया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

Bihar Police arrested Two suspected terrorists affiliated Jamiat-ul-Mujahideen Bangladesh in Patna

पुलिस को दोनों के पास से कई संदिग्ध दस्तावेज मिले हैं। दोनों फर्जी भारतीय मतदाता पहचान पत्र से रह रहे थे। इनके नाम खैरुल और सुल्तान बताए गए हैं। दावा किया गया है कि पुलिस को इनके पास से सुरक्षा बलों और अर्धसैनिक बलों की प्रतिनियुक्ति संबंधी रिपोर्ट की कॉपी भी मिली है।

सोमवार को ही जम्मू-कश्मीर में भी सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया है। सुरक्षाबलों ने जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर तीनों को गिरफ्तार किया। इन आतंकियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ है। यह आतंकी किसी बड़ी शाजिस को अंजाम देने की तैयारी में थे। इन आतंकियों की पहचान शाहिद भट्ट, रईस हुर्राह, इशाक लोन नामक के रूप में हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+