बिहार में पंचायत ने युवक को दी थूक चाटने की सज़ा
समस्तीपुर (मुकुंद सिंह)। बिहार ही नहीं पूरे देश पंच को परमेश्वर माना जाता है। पंच के द्वारा किया हुआ फैसला निर्णायक फैसला होता है यह मानकर लोग उन पर अटूट विश्वास करते हैं। लेकिन कभी-कभी ये पंच भी मानवता को ताक पर रख देते हैं। जी हां ऐसा ही कुछ देखने को बिहार के समस्तीपुर में तब मिला जब पंचायत ने एक युवक को थूक चाटने का फरमान जारी कर दिया।
पढ़ें- जेल से फेसबुक अपडेट करता कैदी

यह मामला समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड का है। जहां एक युवक को पंचों ने सजा सुनाते हुए थूक चाटने पर मजबूर किया। वही पंच के द्वारा मजबूर किए जाने के बाद जब युवक ने थूक चाटना शुरु किया तो उसकी वीडियो क्लिप बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद जब यह मामला पुलिस के कान तक पहुंची तो पुलिस भी हरकत में आते हुए मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पंच की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने लगी।
क्या था मामला
बम्बैया हरलाल पंचायत के नव निर्वाचित सरपंच मुरारी झा उर्फ बौआ जी झा ने पिछले कई वर्षों से चल रहे एक पुरानी जमीन विवाद में गांव के ही भैरव लाल साहब को अपने घर पर बुलाया। पुराने विवादों को खत्म करते हुए करने की बात करते हुए सरपंच के यहां मौजूद 45 लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। साथ ही उसे 25 हजार रुपये का दंड देने को कहा।
पशे से मजदूरी कर अपना परिवार चलाने वाला भैरव लाल पैसा देने में असमर्थ था। जिसके वजह से उसने सरपंच का पैर पकड़ते हुए माफी मांगा और कहा कि मुझे माफ कर दिया जाए मैं जुर्माना की राशि नहीं दे सकता हू। जिस से गुस्साए हुए पंच ने उसे थूक चाटने की सजा सुनाई।
माना पंच का फैसला
मजबूरीवश भैरव लाल ने जब पंच का फैसला मानकर थूक चाटना शुरु किया तो वहां मौजूद लोगों ने उस की वीडियोग्राफी बना दी और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस थूप चाटने वादी बात जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो जिले के डीएम और एसपी ने मामले पर संज्ञान लेते हुए दोषी पंचों पर कारवाई करने का आदेश जारी कर दिया जिसे देखते हुए दोषी पंच ने पीड़ित भैरव लाल के घर पहुंचकर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मामले को रफा दफा करने की बात की।












Click it and Unblock the Notifications