बिहार के नवादा में फूंके गए दलितों के 80 घर, भड़की मायावती, कांग्रेस ने उठाया सवाल
Nawada Dalits houses burnt: बिहार के नवादा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसमें स्थानीय दबंगों ने दलितों की एक बस्ती को आग के हवाले कर दिया। जिसमें दलित समुदाय के 80 घर नष्ट होकर खडंहर में तब्दील हो गए।
नवादा की दलित बस्ती में स्थानीय दबंगों द्वारा आग लगाए जाने की घटना के बाद सियासत गरमा चुकी है। राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर राजनीतिक हंगामा हुआ है। इस मामले को लेकर बिहार की नीतीश सरकार और एनडीए सरकार पर विपक्षी पार्टियों हमलावर हो चुकी हैं। बसपा सुप्रीमों मायावती और कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी समेत अन्य विपक्षी नेताओं ने इस घटना की घोर निंदा करते हुए बिहार सरकार को आड़े हाथों लिया है।

दलितों के घर फूंके जाने पर भड़की मायावती
नवादा जिले में दबंगों द्वारा दलितों के 80 घर जलाने की घटना पर बीएसपी प्रमुख मायावती ने भी अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने इस घटना को "दुखद और गंभीर" बताया, और सरकार से जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह किया। मायावती ने प्रभावित परिवारों को उनके पुनर्वास के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने की बात की।
खड़गे बोले- डबल इंजन सरकार के जंगल राज का एक और सबूत है
कांग्रेस के एक प्रमुख नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्विटर पर एनडीए सरकार की हाशिए पर पड़े समुदायों की रक्षा करने में असमर्थता की आलोचना की। उन्होंने लिखा बिहार के नवादा में महादलित टोले पर गुंडों का आतंक एनडीए की डबल इंजन सरकार के जंगल राज का एक और सबूत है। यह बेहद निंदनीय है कि करीब 100 दलितों के घरों में आग लगा दी गई, गोलीबारी की गई और रात के अंधेरे में गरीब परिवारों का सबकुछ छीन लिया गया।
उन्होंने कहा दलितों और वंचितों के प्रति भाजपा और उसके सहयोगियों की क्रूरता, उदासीनता चरम पर है। हमेशा की तरह पीएम मोदी ने इस मामले पर चुप्पी साधी है। नीतीश जी सत्ता के लोभ में बेफिक्र है ओर एनडीए की सहयोगी पार्टियों के मुंह में दही जम गया है।
प्रियंका गांधी ने निंदनीय बताते हुए उठाई ये मांग
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने इंस्टाग्राम पर इस घटना को "बेहद भयानक और निंदनीय" बताया, और कहा बिहार में कानून-व्यवस्था के पतन हो चुका है। उन्होंने राज्य सरकार की अपने नागरिकों, खासकर ग्रामीण गरीबों को इस तरह के आतंक से बचाने में असमर्थता की आलोचना की। इसके साथ ही अपराधियों को कड़ी सजा बल्कि पीड़ितों के लिए उचित पुनर्वास की मांग की।
नवादा में दलितों के 80 घर दबंगों ने किया स्वाहा, 10 अरेस्ट
बता दें नवादा के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में रात के अंधेरे में महादलित समुदाय के 80 से अधिक घरों में आग लगा दी गई जिसमें 80 घर जल कर खडंहर में तब्दील हो गए। इस घटना के बाद इस क्षेत्र के दलित सदमें में हैं।
इस घटना के बाद 10 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है, जिससे अपराधियों के खिलाफ़ कानूनी कार्यवाही शुरू होने का संकेत मिलता है। हालाँकि, हिंसा के पीछे के कारणों की जांच अभी भी जारी है, जिससे समुदाय जवाब और न्याय के लिए बेचैन है।












Click it and Unblock the Notifications