बिहार में नीतीश सरकार ने बर्खास्त किए 400 से अधिक पुलिसकर्मी, शराब से जुड़ा है मामला
पटना। सीएम नीतीश कुमार द्वारा 5 अप्रैल, 2016 को बिहार में शराब बंदी की घोषणा के बाद से 400 से अधिक पुलिसकर्मी शराब तस्करों से सांठ-गांठ के मामले में बर्खास्त किए जा चुके हैं। बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ने बर्खास्त किए गए इन पुलिसकर्मियों की प्रॉपर्टी जब्त करने की प्रकिया अब शुरू कर दी है। राज्य के पुलिस प्रमुख केएस द्विवेदी ने कहा कि सरकार अब ऐसे मामले में सख्ती से निपटेगी ताकि शराब बंदी का अमल में लाया जाता रहे।

सरकारी विभाग के एक अधिकारी द्वारा बताया गया है कि अबतक एक लाख से अधिक लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है लेकिन केवल 41 ही ऐसे हैं जिनको सजा हो पाई है। दो साल पहले नीतीश कुमार सरकार ने बिहार में शराब पर पूरी तरह पाबंदी लगा थी। वहीं राज्य के कई हिस्सों में शराब तस्करी के मामले सामने आए जिनमें पुलिसकर्मियों की मिलीभगत की बात सामने आई।
शराबबंदी के फैसले के बाद से बिहार पुलिस ने अब तक 4 लाख से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की है जबकि एक्साइज डिपार्टमेंट ने 16 लाख लीटर से अधिक विदेशी शराब जब्त किया है। इसके अलावा विभाग ने 9 लाख लीटर देशी शराब भी अलग-अलग ठिकानों से बरामद किया है।












Click it and Unblock the Notifications