बिहार पत्रकार हत्याकांड: दो शातिर अपराधियों ने की राजदेव की हत्या?
पटना (मुंकुद सिंह)। बिहार के सिवान में पत्रकार राजदेव रंजन की गोली मारकर हत्या को लेकर कई अहम बात सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक 13 मई की रात जब पत्रकार राजदेव रंजन अपने दफ्तर से निकलकर घर को जा रहे थे तो सिवान स्टेशन के समीप दो मोटर साइकल सवारों ने उन्हें रोका था।
इन दोनों ने राजदेव रंजन से एक खबर की बात की थी और उनका विसिटिंग कार्ड माँगा था। जैसे ही राजदेव अपनी बाइक को रोक कर पर्स से विसिटिंग कार्ड निकाालकर दिया उसी दरमयान एक युवक ने अपनी पिस्टल निकाल ली और राजदेव के पेट में सटा दिया जबकि दुसरे युवक ने जैसे ही विसिटिंग कार्ड से कन्फर्म किया की यही राजदेव हैंं, पहले वाले ने गोली चला दी।
गोली लगते ही राजदेव बाइक से नीचे गिर गए और फिर हमलावरों ने दूसरी गोली राजदेव के ठीक ललाट में मारी, इसके बाद वे दोनों हवाई फायरिंग करते हुए निकल गए। इस वारदात में एक और चौकाने वाली बात यह है की घटनास्थल के सामने दो दुकानों में सीसीटीवी लगे थे।
इस बात का पता शूटरोंं को था, जिसकी वजह से कैमरे में उनकी पीठ ही दिखाई दे रही है । वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियो को कुछ विसिटिंग कार्ड जमीन पर गिरे भी मिले थे राजदेव के मोबाइल पर जो अंतिम कॉल था उसका सीडीआर निकाला गया तो पता चला वह सिम कार्ड फर्जी कागजात पर लिया गया था।













Click it and Unblock the Notifications