जेडीयू सांसद बैद्यनाथ प्रसाद महतो का दिल्ली में निधन, एम्स से थे भर्ती

नई दिल्ली। बिहार के वाल्मीकिनगर से जदयू के सांसद बैद्यनाथ प्रसाद महतो का शुक्रवार को निधन हो गया। बैद्यनाथ प्रसाद महतो काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और दिल्ली एम्स में उनका इलाज चल रहा था। बैद्यनाथ प्रसाद महतो एक हफ्ते से वेंटिलेटर पर थे। उन्‍हें 11 फरवरी को दिल्‍ली एम्‍स में भर्ती कराया गया था। वाल्मीकि नगर के सांसद बैधनाथ महतो के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक प्रकट किया।

bihar JDU MP Baidyanath Prasad Mahto dies in Delhi

बिहार से सांसद और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने बैद्यनाथ महतो के निधन पर दुख जताया।उन्होंने ट्वीट कर लिखा, वाल्मीकि नगर से जदयू सांसद श्री बैद्यनाथ प्रसाद महतो जी के आकस्मिक निधन की दुखद सूचना मिली है। मैं दिवंगत आत्मा के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों को संबल प्रदान करें। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा, कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा ने भी शोक प्रकट किया।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट करते हुए बैजनाथ प्रसाद महतो के निधन पर दुख प्रकट किया। गिरिराज सिंह ने लिखा, माननीय सांसद बैजनाथ प्रसाद महतो जी का आज देहांत हो गया। दुख की इस घड़ी में ईश्वर उनके परिवार को सहनशक्ति दे एवं उनकी आत्मा को शांति दे। ओम शांति!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+