नीतीश कुमार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह हत्या के आरोप में गिरफ्तार
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के ठीक पहले जेडीयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की गिरफ्तारी जदयू के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। जी हां बुघवार को हत्या और अपहरण के आरोप में जेडीयू विधायक अनंत सिंह गिरफ्तार हो गये हैं। हालांकि अनंत सिंह की गिरफ्तारी 6 महीने पहले हुए हत्याकांड के मामले में हुई है ना कि बाढ़ वाले मामले में।
आज पुलिस ने सीधे अनंत सिंह को उनके घर से गिरफ्तार किया है, अनंत सिंह पर एल लड़के की हत्या का आरोप है, जिस समय पुलिस विधायक के घर पर पहुंची, तो वहां सैकड़ों की संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे और वो पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।पटना के पूर्व एसएसपी जीतेंद्र राणा ने आरोप लगाया है. एसएसपी के मुताबिक इस केस में गिरफ्तार आरोपियों ने अनंत सिंह का नाम लिया है।
Hum nirdosh hain, humein fasaaya ja rha hai: Anant Singh pic.twitter.com/NImCpLjPAB
— ANI (@ANI_news) June 24, 2015 गौरतलब है कि मंगलवार को ही पटना पुलिस ने जिले के बाढ़ में चार युवकों के अपहरण और उनमें से एक की हत्या किए जाने के मामले में मोकामा से जनता दल (युनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह की संलिप्तता उजागर होने की बात कही थी लेकिन अनंत सिंह ने सिरे से सारे आरोपों को खारिज कर दिया था। पुलिस ने कहा था कि 17 जून को पटना के बाढ़ क्षेत्र से जिन चार युवकों का अपहरण किया गया और उनमें से एक की हत्या कर दी गई थी, उसमें अनंत सिंह की संलिप्तता उजागर हुई है।













Click it and Unblock the Notifications