Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर का हत्यारोपी शूटर पटना एयरपोर्ट से गिरफ्तार

पटना। मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार की हत्या में आरोपी हिस्ट्रीशीटर गोविंद को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। गोविंद को एसटीएफ की टीम ने पटना एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। 23 सितम्बर को मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में पुलिस को गोविंद की तलाश थी। पुलिस ने हत्या में जिस एके-47 से गोलियां बरसाई गई थीं, उसे भी बरामद कर लिया है।

bihar History sheeter Govind arrested near Patna Airport bihar History sheeter Govind arrested near Patna Airport

23 सितंबर की शाम को मुजफ्फरपुर के नगर थाना के बनारस बैंक चौक स्थित अग्निशमन कार्यालय के पास पूर्व मेयर समीर कुमार और उनके ड्राइवर को एके 47 से गोलियां बरसाकर मार दिया गया था। बाइक सवार बदमाशों ने चंदवारा ट्रेनिंग कॉलेज के पास अग्निशमन कार्यालय से चंद कदम पहले पूर्व मेयर समीर कुमार की कार को घेरकर अंधाधुंध गोलियां बरसाई थीं। पूर्व मेयर समीर कुमार व उनके ड्राइवर रोहित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी और हमलावर हथियार लहराते हुए बाइक पर सवार हो फरार हो गए थे।

घटना के बाद कई थानों की पुलिस और आला आधिकारी मौके पर पहुंचे थे। घटना को लेकर विपक्षी दलों ने राज्य की कानून व्यवस्था पर भी निशाना साधा था। जिसके बाद एसआईटी गठित कर मामले की जांच सौंपी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+